फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Work on expansion of Dhar road will start soon

Kathua News: धार सड़क के विस्तारीकरण का काम जल्द होगा शुरू

Sun, 25 May 2025 12:30 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Sun, 25 May 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Work on expansion of Dhar road will start soon
बिलावर में जनता दरबार में लोगों की समस्याएं सुनते केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह। संवाद - फोटो : kathua
- बिलावर में केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने लगाया जनता दरबार
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
बिलावर। धार सड़क के विस्तारीकरण का काम जल्द शुरू होगा। इसके अलावा उज्ज बहुद्देशीय परियोजना का काम भी गृह मंत्रालय और जल शक्ति विभाग जल्द शुरू करने वाले हैं। यह बातें केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने बिलावर में आयोजित जनता दरबार के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए कहीं।
शनिवार को बिलावर पहुंचे केंद्रीय मंत्री ने सबसे पहले बिलावर म्यूरल आर्ट गैलरी का उद्घाटन किया। इसके बाद लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह के प्रांगण में जनसभा के दौरान लोगों की समस्याएं सुनीं। इस अवसर पर मौजूद विधायक सतीश शर्मा ने केंद्रीय मंत्री से धार सड़क के विस्तारीकरण के साथ-साथ देहरी गला में टनल बनाने और कटली सड़क के विस्तारीकरण की मांग रखी।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि देहरी गला टनल बनने से बिलावर विधानसभा क्षेत्र के साथ-साथ बनी विधानसभा क्षेत्र की 50,000 से अधिक आबादी लाभान्वित होगी। विधायक में बिलावर को जिले का दर्जा दिलाने की मांग भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि संवेदनशील इलाका होने की वजह से अब रामपुर इलाके में ब्रिगेड मुख्यालय और बनी इलाके के सरथल में दूसरा ब्रिगेड हेडक्वार्टर बनाया गया है। उन्होंने कहा कि माता सुकराला देवी श्राइन बोर्ड के लिए जल्द अलग मास्टर प्लान बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरथल के लोआंग इलाके में मोबाइल सिग्नल की समस्या का समाधान हो गया है और जल शक्ति योजना के तहत 70 प्रतिशत से अधिक कार्यों को पूरा कर लिया है। साथ ही 14,875 घरों में नल लगाए गए हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बिलावर कस्बे को अमृत 2.0 योजना के तहत रखा गया है और कस्बे के 1250 घरों को इस योजना के तहत पेयजल सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि पिछले कई साल पुरानी मांग को केंद्र सरकार ने पूरा कर दिया है। छत्रगलां टनल को मंजूरी मिल गई है। टनल के निर्माण से कठुआ, डोडा, भद्रवाह और किश्तवाड़ के इलाकों का संपर्क सीधा लखनपुर से मिलेगा। इससे इलाके में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे।

उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया कि बाला सुंदरी टनल के निर्माण के लिए डीपीआर बनाई जाएगी और बिलावर में यूनिवर्सिटी कैंपस की सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए प्रयास जारी हैं। लोगों को संबोधित करने के बाद अलग-अलग इलाकों के लोगों का शिष्टमंडल केंद्रीय मंत्री से पेयजल, बिजली की समस्या और सड़क सुविधा को लेकर मिला। केंद्रीय मंत्री ने मौके पर अधिकारियों को निर्देश जारी करते हुए समाधान करने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed