फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Various organizations announced to support the farmers

विभिन्न संगठनों ने किसानों का समर्थन करने का किया ऐलान

विज्ञापन
Various organizations announced to support the farmers
किसानों के संघर्ष में साथ निभाने का एंलान करते विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : KATHUA
कठुआ। किसानों से सरकारी भूमि खाली कराने की शुरू प्रक्रिया का विरोध कर रहे प्रभावितों का हर तरह से समर्थन करने का शहर के विभिन्न संगठनों ने ऐलान कर दिया है। रविवार को राजपूत सभा में आयोजित बैठक के उपरांत विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ताओं ने किसानों से भूमि को वापस लेने लिए शुरू हो रही प्रक्रिया को अलोकतांत्रिक बताते हुए किसानों के समर्थन में होने वाले हर आंदोलन में उनका साथ देने की बात कही।
विज्ञापन

बैठक के उपरांत आईडीपी के आईडी खजूरिया ने कहा कि किसान जिस जमीन पर खेती कर अपने परिवार का भरण पोषण कर रहे हैं। उक्त जमीन वर्ष 1971 से पहले किसी जंगल से कम नही थी। किसानों ने इसे कड़ी मेहनत कर खेती के योग्य बनाया है। जिसे अब वापस लेने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पूरे देश में जम्मू कश्मीर ही एक मात्र स्थान है जहां लोगों को झुग्गी-झोपड़ी में अपने परिवार के साथ गुजारा नही करना पड़ता है। जिसका मुख्य कारण अब यहां पर रहने वाले हर परिवार के पास अपनी जमीन थी। लेकिन अब यहां भी ऐसा महौल तैयार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज जम्मू कश्मीर में चुनी हुई सरकार नही है। यहां सरकार के काम काज का कार्यभार उपराज्यपाल निभा रहे है। ऐसे में यहां होने वाली किसी भी जन विरोधी कार्रवाई के लिए केंद्र की भाजपा सरकार ही जिम्मेदार है। क्योंकि उपराज्यपाल उनके ही प्रतिनिधि हैं। इसलिए अगर जम्मू कश्मीर में लोगों के साथ कुछ भी ऐसा हो रहा है तो उसके लिए केंद्र सरकार की भूमिका पर प्रश्न चिन्ह लगना स्वाभाविक है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जमीन को वापस लेने के लिए होने वाला हर संघर्ष किसानों का अपना संघर्ष है। जिसका वह हर तरह से समर्थन करने के लिए तैयार हैं। लेकिन नेतृत्व किसानों का ही होगा वह जो भी निर्णय लेते हुए संषर्घ उसी तरह से ही चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर जितेंद्र सिंह पप्पू, एडवोकेट सुशील गुप्ता, राबिन शर्मा, घनश्याम, योगराज, तरसेम पाल सैनी, कनव शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed