फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   The relatives of the deceased student demonstrated

मृतक छात्र के परिजनों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
The relatives of the deceased student demonstrated
छात्र की आत्महत्या मामले में प्रदर्शन करते ग्रामीण और परिजन। संवाद - फोटो : KATHUA
कठुआ। राजकीय डिग्री कॉलेज के छात्र द्वारा किए गए आत्महत्या के मामले में परिजनों और क्षेत्रिय लोगों का गुस्सा सोमवार को फूट पड़ा। उन्होंने प्रशासन पर परिवार की सुध न लेने और वादा खिलाफ का आरोप लगाया है। मृतक के भाई के लिए सरकारी नौकरी की मांग करते हुए उन्होंने दो टूक चेतावनी दी है कि सप्ताह भर के भीतर यदि परिवार को इंसाफ नहीं मिला तो सड़क को जाम कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे पंचायत लच्छीपुर के सरपंच प्रदीप सिंह ने बताया कि राजकीय डिग्री कॉलेज के छात्र संजय कुमार (19) पुत्र बोधराज, निवासी चकभागा ने शिक्षक के दबाव में आकर दस दिन पहले आत्महत्या कर ली। सुसाइड नोट सामने आने के बाद लोगों ने प्रदर्शन किया तब प्रशासन ने आश्वासन किया था कि परिवार की पूरी मदद की जाएगी, लेकिन अभी तक कुछ भी नहीं हुआ है। बताया कि मामले में जांच के तहत पुलिस ने मदद की है, लेकिन प्रशासन ने कोई मदद नहीं की है। छात्र के सहपाठियों ने भी मामला सामने आने के दूसरे दिन गेट बंद कर कॉलेज प्रशासन के सामने भी मांग रखी थी कि मृतक छात्र को इंसाफ के लिए परिवार के एक सदस्य को चतुर्थ श्रेणी में नौकरी दी जाए। लेकिन किसी भी प्रशासनिक अधिकारी ने परिवार से उनके हालात के बारे में नहीं पूछा है। मांग की गई है कि प्रोफेसर का वेतन काटकर परिवार को दिया जाए ताकि परिवार का गुजारा हो सके या परिवार के एक सदस्य को नौकरी दी जाए। प्रदर्शनकारियों ने एक सप्ताह का समय देते हुए कहा कि यदि परिवार को इंसाफ नहीं मिला तो सड़क पर उतरकर प्रदर्शन को मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed