फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   sports news

आरसी ताबला ने 63 रन से जीता मैच

विज्ञापन
sports news
कठुआ। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में जारी छठी यंग अचीवर्स डे नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता में शनिवार को आरसी ताबला और पम्मा इलेवन के बीच मुकाबला हुआ। इसमें आरसी ताबला ने पम्मा इलेवन को एक तरफा मैच में 63 रन से मात दी।
विज्ञापन

टॉस जीतकर पम्मा इलेवन ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करने उतरी आरसी ताबला के बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित दस ओवर में नौ विकेट पर 122 रन बनाए और 123 रन का लक्ष्य दिया। टीम के बल्लेबाज सतनाम 19 गेंद में सर्वाधिक 41 रन बनाए, जिसमें पांच छक्के और एक चौका शामिल था। काका ने सात गेंद में 23 रन का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पम्मा इलेवन की टीम 59 रन पर ढेर हो गई और मैच 63 रन से हार गई। आरसी ताबला की ओर से माशू ने तीन विकेट लिए। माशू को तीन विकेट और 18 रन बनाने के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed