फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   sports news

Kathua News: यंग गन्स और स्टेडियम इलेवन ने जीत के साथ सेमीफाइनल में बनाई जगह

विज्ञापन
sports news
जिला पुलिस लाइन में क्रिकेट खेलते युवा।
-हर्ष वीर ने हर्ष वीर ने 53 गेंद में 82 रन की नाबाद पारी खेली, हरकीरत ने 42 गेंद में बनाए 50 रन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। जिला पुलिस लाइन मैदान में जारी कठुआ प्रीमियर लीग में क्वार्टर फाइनल मुकाबला खेला गया। रविवार को पहला क्वार्टर फाइनल मुकाबला यंग गन्स इलेवन के नाम रहा। दूसरा क्वार्टर फाइनल मुकाबला स्टेडियम इलेवन कठुआ की टीम ने जीता।
सुबह के सत्र में पहले क्वार्टर फाइनल मुकाबले में यंग गन्स इलेवन और महादेव राइडर्स इलेवन के बीच मुकाबला हुआ। इसमें यंग गन्स की टीम ने टॉस जीता और गेंदबाजी का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करने उतरी महादेव राइडर्स इलेवन ने निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 164 रन बनाए। ऋषभ ने 27 गेंद पर 57 रन की पारी खेली। जतिन ने 11 गेंद में 37 रन बनाकर टीम को मजबूत शुरूआत दी। इस पारी में यंग गन्स इलेवन के सबसे सफल गेंदबाज जानू रहे, जिन्होंने तीन विकेट हासिल किए। वहीं अर्जुन ने दो विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी यंग गन्य इलेवन की टीम के बल्लेबाजों ने शुरू से ही आक्रामक पारी खेली और 17 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 165 रन बनाते हुए जीत दर्ज कर ली। हर्ष वीर ने 53 गेंद में 82 रन की नाबाद पारी खेली। राहुल ने 25 गेंद पर 37 रन का योगदान दिया। हर्ष वीर मैन ऑफ द मैच रहे।
विज्ञापन

हरकीरत की बेहतरीन बल्लेबाजी की बदौलत जीता स्टेडियम इलेवन

दोपहर के बाद वाले सत्र में दूसरा क्वार्टर फाइनल मुकाबला स्टेडियम इलेवन कठुआ और गढ़ क्रिकेट क्लब बिलावर के बीच खेला गया। इसमें टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गढ़ क्रिकेट क्लब की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 145 रन बनाए। सनी ने 29 गेंद में 35 और भारत भूषण ने 25 गेंद में 21 रन का योगदान दिया। स्टेडियम इलेवन के गेंदबाज अरविंद, जतिंदर और ध्रुव ने दो-दो विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्टेडियम इलेवन की टीम ने 19.1 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 146 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। बल्लेबाज हरकीरत ने 42 गेंद में 50 रन की पारी खेली। अरविंद ने भी 26 गेंद में 28 रन बनाकर जीत को पक्का किया। हरकीरत को उनकी बेहतरीन बल्लेबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed