{"_id":"6285405215119b6bcb1c6609","slug":"sport-kathua-news-jmu2600931194","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना द्वारा आयोजित कठुआ प्रीमियर लीग का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना द्वारा आयोजित कठुआ प्रीमियर लीग का आगाज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। जम्मू संभाग के दूर-दराज क्षेत्रों में क्रिकेट प्रतिभाओं की पहचान और बढ़ावा देने के लिए सेना की व्हाइट नाइट कोर की ओर से कठुआ प्रीमियर लीग का आयोजन किया गया। शहर के स्पोर्ट्स स्टेडियम में क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच कठुआ ब्लूज और जूनियर 11 कठुआ के बीच खेला गया। इसमें जूनियर-11 कठुआ ने जीत के साथ शुरूआत की।
प्रतियोगिता का आयोजन जिला क्रिकेट संघ कठुआ के सहयोग से किया गया है। जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष रविंद्र सिंह सलाथिया ने बताया कि इस प्रतियोगिता में जिले की कुल छह टीमें भाग ले रही हैं। इस प्रतियोगिता से खिलाड़ियों को खेल में अपनी निपुणता दिखाने और भविष्य में राष्ट्रीय स्तर पर अपने जिले का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा। मैच 18 मई से 24 मई तक लीग कम नॉक आउट आधार पर खेले जाएंगे और सर्वश्रेष्ठ टीम इसी तर्ज पर चुनी जाएगी, जो अन्य जिलों की टीमों के खिलाफ खेलेगी।
स्पोर्ट्स काउंसिल का सहयोग न मिलने पर उन्होंने कहा कि विभिन्न मोर्चो पर लड़ रही सेना अगर हमारे समाज और युवाओं के उत्थान के लिए कोई पहल कर रही है तो हमारा भी दायित्व है कि उनके साथ हर तरह से सहयोग करें। सलाथिया ने कहा कि हमारे युवा नशे की गिरफ्त में फंस रहे हैं और ऐसे आयोजन युवाओं को बेहतर दिशा देने में सहायक होंगे।