Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   jammu and kashmir news

Kathua News: बनी-दिल्ली स्लीपर बस सेवा बंद होने से लोगों में रोष

विज्ञापन
jammu and kashmir news
आरटीओ के आदेश के बाद बस जब्त, स्थानीय लोगों ने सेवा बहाल करने की उठाई मांग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ/बनी। बनी-दिल्ली के बीच हाल ही में शुरू हुई बहुप्रतीक्षित स्लीपर बस सेवा पर प्रशासन ने रोक लगा दी है। क्षेत्र के लोगों को राजधानी दिल्ली के लिए सीधी और सुविधाजनक यात्रा का विकल्प देने वाली यह सेवा शुरू होने के कुछ ही दिनों बाद बंद हो गई, जिससे स्थानीय लोगों में निराशा और रोष है। लोगों ने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर सेवा को बहाल करने की मांग की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी कठुआ के 19 नवंबर को जारी आदेश के अनुसार बिहार नंबर की एआईटीपी स्लीपर बस के बनी-दिल्ली मार्ग पर संचालन को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश दिए थे। आदेश में कहा गया कि लगभग 12 मीटर लंबी बस का पहाड़ी और संकरे बनी-बसोहली मार्ग पर संचालन सड़क सुरक्षा और तकनीकी उपयुक्तता के दृष्टिकोण से जांच का विषय है। इसके अलावा संबंधित मार्ग पर संचालित अन्य परिवहन संचालकों की ओर से भी आपत्तियां दर्ज कराई गई थीं।
विज्ञापन

इसके बाद 21 नवंबर को तहसीलदार बनी की ओर से आरटीओ को भेजी गई रिपोर्ट में बताया गया कि प्रतिबंध के बावजूद बस का संचालन जारी पाया गया। जांच के बाद बस को जब्त कर पुलिस स्टेशन बनी के सुपुर्द कर दिया गया। बस सेवा बंद होने के बाद क्षेत्र के लोगों ने फैसले पर निराशा जताई है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि बनी जैसे दूरदराज पहाड़ी क्षेत्र के लोगों के लिए दिल्ली तक सीधी स्लीपर बस एक बड़ी राहत थी। इससे मरीजों, विद्यार्थियों, नौकरीपेशा लोगों और व्यापारियों को सुविधाजनक यात्रा का विकल्प मिला था। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि मार्ग की तकनीकी या सुरक्षा संबंधी कोई समस्या है तो उसका समाधान किया जाए, लेकिन सेवा को लंबे समय तक बंद रखना लोगों के हित में नहीं होगा। लोगों ने प्रशासन और परिवहन विभाग से मांग की है कि आवश्यक तकनीकी जांच और औपचारिकताएं जल्द पूरी कर स्लीपर बस सेवा को दोबारा शुरू किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed