{"_id":"6aaee444a24976942f01459a","slug":"soler-light-news-kathua-news-c-201-1-knt1003-136568-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: किशनपुर मुख्य चौक पर छह महीने से खराब है सोलर लाइट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: किशनपुर मुख्य चौक पर छह महीने से खराब है सोलर लाइट
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलावर। उपमंडल मुख्यालय से सटे किशनपुर गांव के मुख्य चौक पर लोगों की सुविधा के लिए लगाई गई सोलर लाइट पिछले करीब छह महीनों से खराब है। लाखों रुपये की लागत से स्थापित की गई लाइट के खराब होने के कारण शाम ढलते ही चौक पर अंधेरा छा जाता है।
जिससे स्थानीय लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी आशीष, बबल शर्मा, शिवकुमार और विवेक खजूरिया ने बताया कि ग्रामीण विकास विभाग की ओर से दो वर्ष पहले मुख्य चौक पर सोलर लाइट लगाई गई थी। कुछ समय तक लोगों को इसका लाभ मिला, लेकिन पिछले कई महीनों से लाइट खराब होने के कारण यह सुविधा बेकार साबित हो रही है। लोगों का कहना है कि चौक गांव का प्रमुख स्थान है, जहां शाम के समय भी लोगों की आवाजाही रहती है। ऐसे में रोशनी की व्यवस्था नहीं होने से बुजुर्गों, महिलाओं और राहगीरों को अंधेरे में गुजरना पड़ता है। ग्रामीणों ने बताया कि लाइट खराब होने की जानकारी कई बार संबंधित विभाग के अधिकारियों को दी लेकिन समस्या का संज्ञान नहीं लिया गया। ग्रामीणों ने सवाल उठाते हुए कहा कि जब सरकारी राशि खर्च कर लोगों की सुविधा के लिए सोलर लाइट स्थापित की गई है तो उसके खराब होने के बाद समय पर मरम्मत करवाना भी विभाग की जिम्मेदारी है।
उन्होंने ग्रामीण विकास विभाग से मांग की है कि किशनपुर मुख्य चौक पर बंद पड़ी सोलर लाइट को जल्द ठीक करवाया जाए ताकि शाम के समय लोगों को अंधेरे की समस्या से निजात मिल सके।