{"_id":"6807f3d39c9d6b28b2061505","slug":"six-day-management-development-program-concluded-20-participants-given-training-kathua-news-c-201-1-knt1009-119492-2025-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: छह दिवसीय प्रबंधन विकास कार्यक्रम संपन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: छह दिवसीय प्रबंधन विकास कार्यक्रम संपन्न
Wed, 23 Apr 2025 01:23 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Wed, 23 Apr 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
कठुआ। जम्मू-कश्मीर उद्यमिता विकास संस्थान (जेकेईडीआई) की ओर से आयोजित छह दिवसीय प्रबंधन विकास कार्यक्रम (एमडीपी) का समापन हो गया। कार्यक्रम के दौरान कुल 20 प्रतिभागियों को प्रशिक्षित किया गया। इसकी शुरुआत 15 अप्रैल को हुई थी।
कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम स्थापित करने के लिए प्रेरित किया गया। छह दिनों के कार्यक्रम में प्रतिभागियों को विशेषज्ञों ने विभिन्न सत्रों के माध्यम से उद्योग स्थापित करने सहित अन्य सरकार की ओर से मिलने वाली वित्तीय सहायता के बारे में विस्तार से जानकारी उपलब्ध करवाई। इस दौरान प्रतिभागियों ने स्थापित औद्योगिक इकाइयों का भी दौरा कार्यप्रणाली इकाइयों की कार्यप्रणाली के बारे में भी समझ बढ़ाई। भारत सरकार के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय की ओर से वित्त पोषित कार्यक्रम का उद्देश्य सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम निष्पादन में वृद्धि एवं तेजी लाना था। इस कार्यक्रम के लिए कुल 22 प्रतिभागियों ने पंजीकरण करवाया था। इसमें 20 प्रतिभागियों ने छह दिन तक उद्यमियों की क्षमता का निर्माण और प्रबंधकीय कौशल का प्रशिक्षण लिया। इसमें महिलाओं सहित अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति श्रेणी के प्रतिभागियों ने विशेष रूप से हिस्सा लिया। कार्यक्रम के अंतिम दिन अतिरिक्त उपायुक्त विश्वजीत सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने प्रतिभागियों से प्रतिस्पर्धी बाजार में ग्राहक-समर्थक दृष्टिकोण अपनाकर संबंधित क्षेत्रों में अपने व्यवसाय को बढ़ाने के लिए जानकारी उपलब्ध करवाई। संवाद