फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Safai Karamcharis demonstrated for their demands

अपनी मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
Safai Karamcharis demonstrated for their demands
बिलावर। अपनी लंबित मांगों को लेकर नगर कमेटी बिलावर के सभी सफाई कर्मचारी शनिवार को एक दिवसीय हड़ताल पर रहे। अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के बैनर तले सफाई कर्मचारियों ने नगर कमेटी बिलावर के कार्यालय में धरना दिया। इसके बाद कमेटी के कार्यकारी अधिकारी और एडीसी बिलावर को अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा। सफाई कर्मचारी बिलावर यूनियन के प्रधान सूरज और अन्य कर्मियों ने सरकार से मांग की कि पिछले कई वर्षों से उनकी लंबित मांग को पूरा नहीं किया जा रहा।
विज्ञापन

सफाईकर्मियों ने बताया कि सफाई कर्मचारी विभाग में लंबे समय से काम कर रहे हैं, लेकिन उन्हें आजतक पेंशन स्कीम में शामिल नहीं किया गया है। एसआरओ 43 के तहत दिए जाने वाले लाभ भी उनको नहीं मिल पा रहे हैं। कुछ महीने पूर्व सफाई कर्मियों ने हड़ताल की थी, जिसके बाद उन्हें आश्वासन मिला था कि सरकार उनकी सभी मांगों को पूरा करेगी। कई महीने बीत जाने के बाद भी जब सरकार की ओर से उनकी सुध नहीं ली गई तो वह एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करने को मजबूर हुए हैं। सफाई कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि अगर 16 मार्च तक सरकार उनकी सभी लंबित मांगों को पूरा नहीं करती तो सभी सफाई कर्मचारी अनिश्चित काल के लिए हड़ताल पर चले जाएंगे। इस अवसर पर राजेंद्र कुमार, पीटर मनीष, बिट्टू मशीन, मुकेश, रॉबर्ट सहित कई सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed