{"_id":"6aad99bca2437ada0400de3e","slug":"search-operetion-for-tererist-kathua-news-c-201-1-knt1008-136545-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: दूसरे दिन भी जंगल खंगाल रहे सुरक्षाबल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: दूसरे दिन भी जंगल खंगाल रहे सुरक्षाबल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। उधमपुर के सौन इलाके में दो आतंकियों को ढ़ेर करने के बाद क्षेत्र में अन्य आतंकियों की तलाश में सुरक्षाबलों का व्यापक सर्च आपरेशन लगातार दूसरे दिन भी जारी रहा। घने जंगलों, प्राकृतिक गुफाओं वाले उज्ज दरिया से सटे इलाकों के अलावा आतंकियों की तलाश के लिए सदरोता, सारला, गोडू फलाल के चप्पे चप्पे को खंगाला जा रहा है।
दुर्गम परिस्थितियों और खड़ी चढ़ाई के बीच आतंकियों के छिपने के हर संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। उधर, क्षेत्र में सक्रिय रहे आतंकियों को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां एक बार फिर मददगारों की पहचान में जुट गई हैं। लगातार इलाके में संदिग्ध लोगों पर नजर रखी जा रही है। शुक्रवार को भी सुरक्षाबलाें ने विभिन्न इलाकों में घेराबंदी कर सर्च आपरेशन जारी रखा है। ज्ञात रहे कि वर्ष 2023 के अप्रैल महीने से ही लगातार उधमपुर, कठुआ और डोडा के पहाड़ी दुर्गम क्षेत्रों में आतंकी जगह जगह छिपते फिर रहे हैं। आधा दर्जन से ज्यादा आतंकियों को इन्हीं इलाकों में ढेर किया जा चुका है।