{"_id":"6aad98a8c894a58b9309299c","slug":"clases-started-news-kathua-news-c-201-1-knt1010-136517-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: बनी में केंद्रीय विद्यालय की अस्थायी कक्षाएं जल्द शुरू होने की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: बनी में केंद्रीय विद्यालय की अस्थायी कक्षाएं जल्द शुरू होने की उम्मीद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बनी। बनी में केंद्रीय विद्यालय शुरू करने की दिशा में प्रक्रिया अब आगे बढ़ती नजर आ रही है। सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल बनी के परिसर में मौजूद बॉयज हॉस्टल में केंद्रीय विद्यालय की अस्थायी कक्षाओं के लिए कमरों की मरम्मत और आवश्यक तैयारियों का काम पूरा कर लिया गया है। इन कार्यों के लिए सरकार की ओर से करीब 30 लाख रुपये का बजट रखा गया था।
अस्थायी कक्ष तैयार होने के बाद अब स्थानीय लोगों और अभिभावकों की मांग है कि केंद्रीय विद्यालय की कक्षाएं जल्द से जल्द शुरू की जाएं। लोगों का कहना है कि बनी क्षेत्र में केंद्रीय विद्यालय की लंबे समय से मांग की जा रही थी और इसके शुरू होने से स्थानीय विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।