फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   TRUCK ME LAGI AAG

Kathua News: रावी दरिया पुल पर पंजाब से आ रहे ट्रक में लगी आग

विज्ञापन
TRUCK ME LAGI AAG
लखनपुर। जम्मू-कश्मीर के प्रवेश द्वार लखनपुर में शुक्रवार को पंजाब की ओर से आ रहे एक ट्रक में रावी दरिया पुल पर अचानक आग लग गई। चालक को समय रहते आग का पता चलने और हाईवे से गुजर रहे अन्य ट्रक चालकों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया,। जिससे बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार ट्रक नंबर यूपी-26- एटी पंजाब की ओर से लखनपुर की तरफ आ रहा था। रावी दरिया पुल पर पहुंचते ही चालक को ट्रक में आग लगने का आभास हुआ। उसने तुरंत ट्रक रोककर अपने पास मौजूद अग्निशमन सिलेंडर और पानी की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग नहीं बुझी। जिसके बाद चालक ने हाईवे से गुजर रहे अन्य ट्रक चालकों से मदद मांगी। कई ट्रक चालकों ने मौके पर रुककर सामूहिक प्रयास से आग पर काबू पा लिया। इसी बीच पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई, लेकिन तब तक आग बुझ चुकी थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed