{"_id":"6aac4749d27258e3960fd215","slug":"bhoomi-vivad-news-kathua-news-c-201-1-knt1011-136472-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: भूमि विवाद को लेकर किशनपुर कंडी पहुंची प्रशासनिक टीम, किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: भूमि विवाद को लेकर किशनपुर कंडी पहुंची प्रशासनिक टीम, किया निरीक्षण
विज्ञापन
हीरानगर । पंचायत किशनपुर कंडी में कृषि भूमि और फसलों से जुड़े विवाद को लेकर आखिरकार प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा। लंबे समय से शिकायतों के बाद उपमंडल प्रशासन की टीम ने संबंधित भूमि का निरीक्षण कर ग्रामीणों से पूरे मामले की जानकारी ली। अधिकारियों के मौके पर पहुंचने से ग्रामीणों में समस्या के समाधान की उम्मीद जगी है।
ग्रामीणों के अनुसार, एक परिवार द्वारा कथित रूप से कृषि भूमि में पशु छोड़ दिए जाने के कारण फसलों को नुकसान पहुंचने की शिकायत लगातार प्रशासन के समक्ष रखी जा रही थी। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई। इसी के चलते पिछले दिनों ग्रामीणों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर प्रदर्शन करते हुए मार्ग अवरुद्ध कर अपनी नाराजगी जताई थी। प्रदर्शन की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों से बातचीत कर उचित कार्रवाई का भरोसा दिया था।
मामले को लेकर समाजसेवी सुखदेव सिंह के नेतृत्व में ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल हाल ही में उपमंडल अधिकारी हीरानगर से भी मिला था। प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन के समक्ष समस्या रखते हुए मामले की जांच करवाकर नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की थी। इसी संबंधन में उपमंडल अधिकारी हीरानगर, उप पुलिस अधीक्षक चढ़वाल, थाना प्रभारी राजबाग, तहसीलदार, पटवारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी किशनपुर कंडी पहुंचे। प्रशासनिक टीम ने विवादित स्थल का निरीक्षण किया और ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी शिकायतों को सुना। अधिकारियों ने मामले से जुड़े तथ्यों की जानकारी लेने के साथ स्थिति का मौके पर जायजा भी लिया।