फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   road news

Kathua News: बारिश से बनी में चार मकान धराशायी, बसोहली सड़क बंद

विज्ञापन
road news
कठुआ। जिले में लगातार दूसरे दिन की बारिश लोगों के लिए मुसीबत बनकर बरसी। तेज आंधी के साथ हुई बारिश से शहर की सड़कें पानी-पानी हो गईं और जगह-जगह जलभराव हो गया। मौसम के हालात देखते हुए मुख्य शिक्षा अधिकारी ने पहाड़ी इलाकों में स्थित स्कूलों में एक दिन की छुट्टी की घोषणा कर दी। वहीं, तेज हवाओं से शनिवार सुबह बनी में चार मकान ढह गए, जबकि बनी-बसोहली रोड पर सतसर के पास पस्सियां गिरने से सड़क बंद हो गई। इससे परिवहन बुरी तरह प्रभावित रहा। शहर में दोपहर चार बजे के करीब आधे घंटे तक ओलावृष्टि भी हुई। वहीं पटेल चौक में लगा ट्रांसफार्मर बारिश के कारण खराब हो गया। इसके चलते शहर के बड़े हिस्से में पूरी रात बिजली नहीं आई। बिजली आपूर्ति बहाल करने के लिए कर्मचारी लगातार प्रयास करते दिखे। हालांकि, पीडीडी ने बाद दोपहर चार बजे ट्रांसफार्मर बदल कर लोगों को राहत दी। वहीं, लगातार दो दिन से चल रही बारिश से मौसम भी सर्द हो गया है। कृषि विज्ञान केंद्र के मुताबिक यह बारिश फसलों खासकर गेहूं के लिए काफी फायदेमंद है। वहीं, मौसम विभाग के मुताबिक रविवार दोपहर तक मौसम का यही हाल रहेगा। हालांकि रविवार दोपहर बाद मौसम खुलने की संभावना है। कठुआ में शनिवार को 24.50 एमएम की बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन

दो बार हुआ मार्ग अवरुद्ध, बाल-बाल बचा जेसीबी चालक
जानकारी के मुताबिक सुबह नौ बजे के करीब बनी-बसोहली-भद्रवाह सड़क सतसर के पास पस्सियां गिरने से बंद हो गई। इसके दो घंटे बाद स्थानीय लोगों ने खुद ही उक्त सड़क को खोलकर यातायात बहाल किया, लेकिन कुछ मिनटों के बाद द्रमणी के पास एक बार फिर बड़े-बड़े पत्थर सड़क पर आ गिरे। इसके बाद बीआरओ ने सड़क खुलवाने का काम शुरू करवाया। अचानक पहाड़ से जेसीबी पर बड़े पत्थर आ गिरे। इसमें जेसीबी की छत बुरी तरह टूट गई लेकिन चालक की जान बच गई। किसी तरह चालक ने जेसीबी को वहां से हटाया। शाम सात बजे तक सड़क खोलने का काम शुरू नहीं हो पाया था।
विज्ञापन

बनी में चार मकान गिर, कोई जानी नुकसान नहीं
शनिवार की सुबह तेज बारिश के साथ तेज हवाएं भी चलीं। इससे तहसील के गांव गत्ती में दो मकान धाराशायी हो गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि तेज बारिश और तूफान के साथ शनिवार सुबह नौ बजे के करीब एक मकान गिरा। इसका मलबा और छत दूसरे मकान पर गिरी, जिससे वह भी क्षतिग्रस्त हो गया। प्रभावितों में गांव गत्ती निवासी जरम सिंह और होशियार सिंह के परिवार हैं। वहीं, बनी के वार्ड नंबर 3 में अमरनाथ का कच्चा घर भी गिर गया। इसके अलावा, संदरूण के वार्ड 2 दौला में दरमेज सिंह का मकान भी भारी बारिश के बाद धराशायी हो गया। हालांकि, पूरे प्रकरण में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकारी स्कूलों में छुट्टी का एलान
मौसम के बिगड़ते हालात को देखते हुए मुख्य शिक्षा अधिकारी ने शनिवार सुबह ही सरकारी स्कूलों में छुट्टी का एलान कर दिया। सीईओ किशोर कुमार ने बताया कि मौसम विभाग से मिले इनपुट के आधार पर किसी प्रकार की क्षति से बचाव के लिए बनी, मल्हार, बसोहली और महानपुर के स्कूल शनिवार को बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि उक्त इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताई गई थी। जिसके चलते यह फैसला लिया गया। ताकि, कोई नुक्सान ना हो। उधर, कृषि विज्ञान केंद्र प्रमुख एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. विशाल महाजन ने बताया कि यह बारिश सभी फसलों के लिए फायदेमंद है। खासकर गेहूं की फसल के लिए इन दिनों की बारिश घी का काम करती है। इससे सब्जी या अन्य फसलों को काफी फायदा मिलेगा। बताया कि मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार रविवार दोपहर बाद मौसम खुल जाएगा।

-बारिश और तेज हवाओं के चलते कई स्थानों पर बिजली ढांचे को कुछ हद तक नुकसान हुआ है लेकिन मुख्य समस्या पटेल नगर में लगे ट्रांसफार्मर के कारण आई। शनिवार देर रात को बरसात के बाद यह ट्रांसफार्मर खराब हुआ और सुबह 11 बजे के करीब इसे ठीक किया गया लेकिन उसके बाद दोबारा ट्रांसफार्मर जल गया। इसे दो घंटे के भीतर बदल दिया गया। कर्मचारी अन्य जगह से मिली शिकायतों के निवारण में लगे हैं।
-सुनील शर्मा, एईई, पीडीडी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed