फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   road accident

Kathua News: कठुआ में हाईवे पर पलटी पराली से लदी ट्रॉली, तीन घंटे प्रभावित रहा यातायात

विज्ञापन
road accident
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कठुआ। राष्ट्रीय राजमार्ग पर बेहताशा दौड़ रही ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के चलते आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। मंगलवार सुबह हटली मोड़ के पास पराली से लदा ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली हाईवे के बीचों बीच पलट गई। हालांकि, बड़ा बचाव हो गया। किसी को कोई चोट नहीं आई है। लेकिन, हाईवे के बीचों बीच ट्रॉली पलट जाने से करीब 3 घंटे यातायात प्रभावित रहा। गत दिवस पल्ली मोड़ पर ट्रॉली के दुर्घटनाग्रस्त होने से 16 मजदूर घायल हो गए थे।
हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग पर चिनाब टेक्सटाइल मिल के गेट नंबर 7 के पास हुआ। पड़ोसी राज्य पंजाब से दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां पराली लोड कर कठुआ की ओर जा रही थीं। इसी बीच पीछे से आ रही दूसरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने अगली ट्रॉली को टक्कर मार दी। इससे आगे चल रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक का नियंत्रण बिगड़ गया। ट्रैक्टर हाईवे पर बने डिवाइडर पर जा चढ़ा। जबकि, ट्रॉली हाईवे के ऊपर पलट गई। इससे सारी परली हाईवे पर बिखर गई, जिससे आवागमन प्रभावित हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन मंगवाकर ट्रॉली को वहां से हटाया। लेकिन, करीब 3 घंटे तक लोगों को परेशान होना पड़ा। सभी वाहनों को एक ही लेन से गुजरना पड़ा।
विज्ञापन

सरेआम दौड़ रहे ओवरलोड वाहन
जिले में ओवरलोड वाहन बेखौफ दौड़ रहे हैं। यह हादसों का कारण बन रहे हैं, जिससे लोग हादसों का शिकार हो रहे हैं। लेकिन जिम्मेदार विभाग बेफिक्र हैं। शहरवासी सुनील कुमार ने बताया कि ओवरलोड वाहन नियम ताक पर रखकर सड़कों पर दौड़ रहे हैं। पंजाब से आने वाली ट्रॉलियां नियमों को ताक पर रखकर इतनी बड़ी बनाई जाती हैं कि एक ट्रक से ज्यादा पराली लोड हो जाती है। विशेष रूप से बनाई इन ट्रॉलियों में माल तो लोड हो जाता है, लेकिन दुर्घटना की आशंका रहती है। ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को इतना ओवरलोड किया होता है कि दूसरे वाहन के निकलने की भी जगह नहीं बचती है। प्रशासन को ओवरलोडिंग पर नकेल कसनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, डीटीआई, कठुआ बिक्रम कुमार ने कहा कि ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई करते हैं। इसी महीने 15 वाहनों के चालान किए हैं। लेकिन, कई ट्रैक्टर-ट्रॉलियां तड़के निकल जाती हैं। इसके चलते कई बार कार्रवाई नहीं हो पाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed