{"_id":"67a8f911bfb637f2e40e2ad5","slug":"religious-news-kathua-news-c-201-1-knt1002-117270-2025-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: श्रीकृष्ण का जीवन हमें प्रेम, करुणा व धर्म के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: श्रीकृष्ण का जीवन हमें प्रेम, करुणा व धर्म के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा
विज्ञापन
-12 फरवरी को भंडारे और महाआरती के साथ होगा कथा का समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हीरानगर। कंडी क्षेत्र के मंगलूर में चल रहे श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह के चौथे दिन अमित शास्त्री ने श्रद्धालुओं को भक्ति व सद्गुण की महिमा बताई। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें प्रेम, करुणा से भर देता है और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। यदि हम अपने जीवन में श्रीकृष्ण के उपदेशों को अपनाएं तो हर संकट से पार पा सकते हैं।
शास्त्री ने भक्त प्रह्लाद और हिरण्यकश्यप की कथा का वर्णन करते हुए बताया कि सच्चे भक्त की रक्षा स्वयं भगवान करते हैं। कथा के दौरान श्रद्धालु हरे कृष्ण, हरे राम के भजनों पर झूमते दिखे। आयोजकों ने बताया कि कथा का समापन 12 फरवरी को भंडारे और महाआरती के साथ होगा।