{"_id":"66ac270384e3ea39140acaa6","slug":"rain-news-kathua-news-c-201-1-knt1006-111851-2024-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: बारिश से कई सड़क संपर्क बाधित, लोगों की बढ़ी दिक्कत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: बारिश से कई सड़क संपर्क बाधित, लोगों की बढ़ी दिक्कत
विज्ञापन
कठुआ। जिले भर में देर रात से शुरू हुई बारिश ने जहां लोगों को उमस से राहत दी, वहीं इससे नदी- नाले उफान पर आ गए। भारी बारिश से कई संपर्क सड़कों को नुकसान पहुंचा है। इसके चलते यातायात अवरुद्ध रहा।
बारिश के बाद जिले में वीरवार को अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री दर्ज किया गया जो गत दिवस के मुकाबले सात डिग्री कम रहा, जबकि न्यूनतम तापमान में भी तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। बीती रात करीब एक बजे से शुरू हुई बारिश सुबह 10 बजे तक जारी रही है। इस दौरान हटली क्षेत्र में 162.4 मिमी, महानपुर में 95 मिमी, बसोहली में 73 मिमी और भूंड में 62 मिमी बारिश रिकार्ड की गई। बारिश के कारण बिलावर के देहरी गलां और बसोहली के शाहरा-माश्का सड़क पर यातायात और हटली क्षेत्र के लिंक पर यातायात प्रभावित रहा। वहीं कई स्थानों में बिजली की लाइनों में खराबी से आपूर्ति प्रभावित हुई है। इससे लोगों को परेशानी हुई।
भारी बारिश के चलते हटली-कठुआ मार्ग पर हुए भूस्खलन से आवाजाही बंद हो गई। हालांकि बारिश बंद होने के बाद दोपहर बाद सड़क को यातायात के लिए खोल दिया गया। गांव के पूर्व सरंपच भूपिंदर शर्मा ने बताया कि बारिश के कारण हुई फिसलन से क्षेत्र के कई अन्य लिंक मार्गों पर यातायात प्रभावित हुआ था, लेकिन 10 बजने के बाद बारिश के बंद होने से लोगों को राहत मिल गई। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आने वाले चार दिनों में भारी बारिश हो सकती है।