फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Election in Kathua: seven wards of Kathua Municipal Council reserved for women and 5 for SC, know Lakhanpur an

Election in Kathua: कठुआ नगर परिषद के 7 वार्ड महिला और 5 SC के लिए आरक्षित, लखनपुर-नगरी में जानें क्या बदला

Wed, 06 Sep 2023 05:35 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कठुआ
अमर उजाला नेटवर्क, कठुआ Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Wed, 06 Sep 2023 05:35 PM IST
सार

कठुआ नगर परिषद के 21 में से 7 वार्डों को महिला और 5 वार्डों को अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किया गया है। इसी तरह, हीरानगर नगर कमेटी के 13 में से 4 वार्डों को महिला और 2 को अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित रखा जाएगा।

विज्ञापन
Election in Kathua: seven wards of Kathua Municipal Council reserved for women and 5 for SC, know Lakhanpur an
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कठुआ नगर परिषद के चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने इसके लिए जिले की एक नगर परिषद और पांच नगर कमेटियों के आरक्षित वार्डों की अधिसूचना जारी की है। इससे जिला कठुआ में भी निकाय चुनाव के लिए राजनीतिक पार्टियों की सरगर्मी तेज हो जाएंगी। 

विज्ञापन


मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा जारी अधिसूचना में कठुआ नगर परिषद के 21 में से 7 वार्डों को महिला और 5 वार्डों को अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किया गया है। इसी तरह, हीरानगर नगर कमेटी के 13 में से 4 वार्डों को महिला और 2 को अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित रखा जाएगा। 
विज्ञापन


कठुआ में इन वार्डों को किया गया आरक्षित

अधिसूचना के तहत कठुआ शहर को कुल 21 वार्डों में विभाजित किया गया है। इनमें सात वार्डों को महिलाओं के लिए महिला आरक्षण बिल के आधार पर आरक्षित किया गया है। वहीं सात में से 2 वार्डों को अनुसूचित जाति की महिलाओं के लिए आरक्षित रखा गया है। शहर के वार्ड 5 और 19 को अनुसूचित जाति की महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है। वहीं, वार्ड 3, 5, 12, 18 और 19 को अनुसूचित जाति और 2, 7, 11, 14 और 20 को महिला (ओपन) के लिए आरक्षित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Election in J&K: स्थानीय निकायों के वार्डों का आरक्षण ड्राफ्ट जारी, एक तिहाई सीटें महिलाओं के खाते में

नगरी परोल के 4 वार्ड महिला के लिए आरक्षित
   
नगरी परोल के 13 में से 4 वार्डों को महिला और 5 को अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किया गया है। वहीं लखनपुर में केवल एक वार्ड को अनुसूचित जनजाति और 2 वार्डों को महिला आरक्षित किया गया है। बिलावर नगर कमेटी के 13 में से 4 वार्डों को महिला और 2 को अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित रखा जाएगा, जबकि बसोहली नगर कमेटी के 13 में से 4 वार्डों को महिला और 3 को अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किया गया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने अगले सात दिन में शिकायत और आपत्ति दर्ज करवाने को कहा गया है।

पूरे जिला में अनुसूचित जनजाति का एक वार्ड आरक्षित

जिला कठुआ की एक नगर परिषद और 5 नगर कमेटियों के कुल 80 वार्ड हैं। इनमें से केवल लखनपुर के वार्ड नंबर 6 को अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित किया गया, जबकि वार्ड संख्या 2 और 7 को महिला आरक्षित रखा गया है।

हीरानगर में ऐसी ही स्थिति

हीरानगर के वार्ड नंबर 4, 9 को अनुसूचित जाति, जबकि वार्ड संख्या 2, 6 और 11 को महिला आरक्षित किया गया है। इसी तरह, नगरी परोल के 1, 2, 10, 11 और 13 को अनुसूचित जाति, वार्ड 2 और 13 को अनुसूचित जाति महिला और वार्ड नंबर 4, 9 को महिला (ओपन) आरक्षित किया गया है। बिलावर में वार्ड 5 और 6 को अनुसूचित जाति, 6 को अनुसूचित महिला और 2, 9, 10 को महिला (ओपन) आरक्षित किया गया। बसोहली में वार्ड नंबर 9, 12 व 13 को अनुसूचित जाति, वार्ड 12 को अनुसूचित महिला व वार्ड 2, 5 और 8 को महिला (ओपन) आरक्षित रखा गया है।  

ये भी पढ़ें- Election in J&K: जम्मू-कश्मीर में 19.14 लाख मतदाता, अनंतनाग में सबसे अधिक और रामबन में सबसे कम वोटर
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed