{"_id":"64f4db031ed59c49000f4194","slug":"jammu-19-14-lakh-voters-in-jammu-and-kashmir-2023-09-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Election in J&K: जम्मू-कश्मीर में 19.14 लाख मतदाता, अनंतनाग में सबसे अधिक और रामबन में सबसे कम वोटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Election in J&K: जम्मू-कश्मीर में 19.14 लाख मतदाता, अनंतनाग में सबसे अधिक और रामबन में सबसे कम वोटर
Mon, 04 Sep 2023 10:35 AM IST
दुष्यंत शर्मा
डॉ. बृजेश कुमार सिंह, जम्मू
डॉ. बृजेश कुमार सिंह, जम्मू
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 04 Sep 2023 10:35 AM IST
सार
निकाय चुनाव के लिए मतदाता पुनरीक्षण के बाद पूरे प्रदेश में 19,14,383 महिला व पुरुष मतदाता बने हैं। 2018 के चुनाव में इनकी संख्या 16,57,895 थी, यानी 2,56,488 मतदाता बढ़े हैं।
विज्ञापन
demo pic...
- फोटो : बासित जरगर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नगर निकाय चुनाव के लिए प्रकाशित अंतिम मतदाता सूची के अनुसार जम्मू-कश्मीर में 19.14 लाख मतदाता हैं। इनमें 9,63,045 पुरुष व 9,51,338 महिलाएं हैं। यह संख्या वर्ष 2018 में हुए चुनाव में भाग लेने वाले मतदाताओं से ढाई लाख से अधिक है। इनमें से कश्मीर में 11,48,001 तथा जम्मू संभाग में 7,46,382 वोटर हैं। 2023 की सूची के अनुसार, कश्मीर में जम्मू से चार लाख अधिक मतदाता हैं।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार, निकाय चुनाव के लिए मतदाता पुनरीक्षण के बाद पूरे प्रदेश में 19,14,383 महिला व पुरुष मतदाता बने हैं। 2018 के चुनाव में इनकी संख्या 16,57,895 थी, यानी 2,56,488 मतदाता बढ़े हैं। जम्मू व श्रीनगर नगर निगमों को छोड़ दें तो सबसे अधिक मतदाता अनंतनाग में 1.17 लाख, बारामुला में 1.07 लाख और तीसरे स्थान पर कठुआ में 65,007 मतदाता हैं। इसी प्रकार रामबन में सबसे कम 7,537 मतदाता हैं। जम्मू संभाग के किश्तवाड़ व पुंछ में महिला मतदाता अधिक हैं। किश्तवाड़ में 4,946 पुरुष व 5,600 महिलाएं तथा पुंछ में 6,806 पुरुष व 6,839 महिलाएं वोटर हैं।
विज्ञापन
नगर निगम श्रीनगर में जम्मू से ढाई लाख अधिक मतदाता
मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से हाल ही में प्रकाशित अंतिम मतदाता सूची के अनुसार जम्मू नगर निगम के लिए 465769 तथा श्रीनगर नगर निगम के लिए 726711 मतदाता हैं। यानी श्रीनगर नगर निगम में जम्मू से 260942 मतदाता अधिक हैं।
विज्ञापन