फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   political news

Kathua News: 118 शहीदों के परिवारों को किया सम्मानित

विज्ञापन
political news
कठुआ। डोगरा स्वाभिमान संगठन के संस्थापक व पूर्व सांसद चौधरी लाल सिंह के नेतृत्व में स्थानीय रामलीला ग्राउंड में ''शहीद परिवार सम्मान समारोह'' का आयोजन करवाया गया। इसमें राष्ट्र पर कुर्बान होने वाले जिले के 118 बलिदानियों के परिजनों को सम्मानित कर उनके मनोबल को बढ़ाया गया। इससे पहले चौधरी लाल सिंह कालीबड़ी से काफिले के रूप में शहीद परिवारों को साथ लेकर शहीदी चौक पर बने स्मारक पर पहुंचे। पूरे रास्ते लोगों ने पुष्प वर्षा कर शहीद परिवारों का अभिनंदन किया। शहीदी स्मारक पर पूर्व सांसद चौधरी लाल सिंह, पूर्व विधायक कांता अंदोत्रा, पूर्व सैनिकों व शहीद सैनिक परिवार सुरक्षा परिषद के महासचिव कुंवर रविंद्र सिंह विक्की ने पुष्पांजलि अर्पित कर शहीदों को नमन किया। इसके बाद रामलीला ग्राउंड में आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में लोगों को संबोधित करते हुए चौधरी लाल सिंह ने कहा कि जब भी देश की सुरक्षा को खतरा पैदा हुआ। हमारे देश के शौर्यवीरों ने दुश्मन को धूल चटाते हुए सीने पर गोली खाकर अपना नाम शहीदों की श्रृंखला में स्वर्ण अक्षरों में अंकित करवा कर इस देश की एकता व अखंडता को बरकरार रखा है। शहीदों की इस फेरहिस्त में डोगरों ने सर्वाधिक कुर्बानियां दी हैं। उन्होंने कहा कि शहीद की कोई जाति नहीं होती। उसका एक ही धर्म होता है इंसानियत। इसकी सुरक्षा में वह अपने प्राणों की आहुति देकर अपना सैन्य धर्म निभा जाता है। उन्होंने कहा कि वह सभी शहीद परिवारों के समक्ष नतमस्तक हैं, जिन्होंने अपने जिगर के टुकड़े देश पर कुर्बान कर इस आजादी की गरिमा को बहाल रखा। वहीं, शहीद सैनिक परिवार सुरक्षा परिषद के महासचिव कुंवर रविंद्र सिंह विक्की ने कहा कि शहीदों के बताए मार्ग पर चलना व उनके परिजनों को उचित मान-सम्मान देना ही शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि है। इस अवसर पर चौधरी राजिंदर सिंह बब्बी, कर्नल पीएल चौधरी, कर्नल युद्धवीर सिंह, जतिंदर सिंह पप्पू, कैप्टन अनूप सिंह, परिषद के प्रेस सचिव बिट्टा काटल, सुनील दत्त, प्रो. एचआर शर्मा, सूबेदार चंदन सिंह, दविंदर सिंह, मास्टर रमेश सिंह, सुरजीत सिंह और कुलदीप सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed