{"_id":"680556d03d5444ccab0d05cd","slug":"police-confiscated-drug-kingpins-property-worth-rs-1458-lakh-kathua-news-c-201-1-knt1006-119436-2025-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: पुलिस ने ड्रग किंगपिन की 14.58 लाख की संपत्ति को किया कुर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: पुलिस ने ड्रग किंगपिन की 14.58 लाख की संपत्ति को किया कुर्क
Mon, 21 Apr 2025 01:49 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Mon, 21 Apr 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
बिलावर। पुलिस ने नशा तस्कर की चल संपत्ति को जब्त किया है। इसमें 80 हजार रुपये की स्कूटी के अलावा ड्रग किंगपिन राहुल उर्फ रोटू पुत्र बलबीर सिंह निवासी वार्ड नंबर 4 तहसील रामकोट की 13.78 लाख रुपये की अचल संपत्ति की दो मंजिला इमारत को जब्त किया है।
पुलिस ने एसडीपीओ नीरज परिहार और थाना प्रभारी के नेतृत्व में कार्रवाई की। आरोपी राहुल मौजूदा समय में पुलिस स्टेशन बिलावर में एनडीपीएस एक्ट के तहत न्यायिक हिरासत में है और पुलिस स्टेशन बिलावर में उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कई मामले दर्ज हैं। पुलिस ने परिवहन विभाग और राजस्व विभाग की मदद से की गई जांच के दौरान अचल संपत्ति (दो मंजिला इमारत) और चल संपत्ति (स्कूटी एक्टिवा) की पहचान अवैध रूप से अर्जित संपत्ति के रूप में की है। संवाद