{"_id":"62f6aa4d4e82143dab5cfa39","slug":"pledge-to-make-drug-free-india-kathua-news-jmu265878643","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशामुक्त भारत बनाने का लिया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशामुक्त भारत बनाने का लिया संकल्प
विज्ञापन
कठुआ। आजादी का अमृत महोत्सव और नशा मुक्त भारत अभियान के तहत राजकीय डिग्री कॉलेज में अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कॉलेज की एनएसएस इकाई द्वारा कॉलेज परिसर में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया। जिसमें कॉलेज के संकाय सदस्यों और विद्यार्थियों ने नशामुक्ति की शपथ ली। कार्यक्रम के दौरान स्वयंसेवकों ने नशीले पदार्थों के उपयोग से दूर रहने, नशे के आदी लोगों के पुनर्वास में मदद करने और नशीली दवाओं के खतरे को खत्म करने के सरकारी प्रयासों के साथ खड़े होने की अपनी प्रतिबद्धता का संकल्प लिया।
इस मौके पर प्रभारी प्रधानाचार्य प्रो. सीमा मलपोत्रा ने शपथ के बादर छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि वह केवल अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने और अपने जीवन में उच्च स्थान तक पहुंचने का प्रयास करें। उन्होंने छात्रों से अपने शिक्षकों द्वारा दिए जाने वाले मार्गदर्शन का अनुसरण करने और गलत कार्यों से बचने का आग्रह किया। उन्होंने शिक्षकों और आम जनता से भी कहा कि वे अपने-अपने इलाकों में नशीले पदार्थों की बिक्री के बारे में पुलिस को सूचित करें। उन्होंने कहा कि कॉलेज परिसर और शहर को नशा मुक्त रखने के लिए पुलिस विभाग, राज्य स्वास्थ्य विभाग, समाज कल्याण विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग और उच्च शिक्षा विभाग सहित कई विभागों के माध्यम से विभिन्न उपायों के साथ नशा करने वालों के पुनर्वास के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं।
इस मौके पर प्रो. राज किरण शर्मा, प्रो. जसविंदर सिंह, प्रो. राकेश जसरोटिया, प्रो. शुभ कुमार शर्मा, डॉ. रचना, डॉ. नताशा, डॉ. रीमानी के साथ एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी प्रो. मनमोहन सिंह, प्रो. नेहा बंद्राल भी मौजूद रही।