फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Pathwal Panches postpone hunger strike

पथवाल के पंचों ने भूख हड़ताल की स्थगित

विज्ञापन
Pathwal Panches postpone hunger strike
हीरानगर। सरपंच को बर्खास्त करने की मांग को लेकर वीरवार को भूख हड़ताल पर बैठे पथवाल पंचायत के पंचों ने बीडीसी को फ्लोर टेस्ट कराने के लिए सोमवार तक का समय देते हुए हड़ताल को स्थगित कर दिया। पंच सुरेश कुमार ने कहा कि सरपंच को बर्खास्त करने के लिए पंचायती राज एक्ट के तहत पंचायत के 11 में से 10 पंचों ने अविश्वास प्रस्ताव पेश किया है। ग्रामीण विकास विभाग की ओर से फ्लोर टेस्ट के लिए बीडीसी चेयरमैन को पत्र लिखा गया है। लेकिन आज तक इस पर कोई कार्यवाही नहीं हुई है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा वीरवार को फ्लोर टेस्ट की मांग को लेकर बीडीसी कार्यालय के बाहर 24 घंटे के लिए भूख हड़ताल की। अब सोमवार तक इसे स्थगित किया गया है। उम्मीद है कि बीडीसी चेयरमैन तब तक निर्णय की तैयारी कर लेंगे। उन्होंने कहा अगर फिर भी कोई फैसला नहीं हुआ तो बीडीसी कार्यालय के बाहर आमरण अनशन शुरू करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed