फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   One killed in five road accidents, six wounded

पांच सड़क हादसों में एक की मौत, छह घायल

Sun, 26 Oct 2014 12:26 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कठुअा
ब्यूूराे/अमर उजाला, कठुअा Updated Sun, 26 Oct 2014 12:26 AM IST
विज्ञापन
One killed in five road accidents, six wounded

शनिवार का दिन हादसों के नाम रहा। विभिन्न सड़क हादसों में शनिवार को एक की मौत हो गई जबकि छह अन्य घायल हो गए।

विज्ञापन


राष्ट्रीय राजमार्ग के साथ संपर्क मार्गों पर कुल पांच सड़क हादसे हुए जिसमें एक युवक ने दम तोड़ दिया। वहीं एक दंपति सहित चार अन्य घायल हुए हैं।

राष्ट्रीय राजमार्ग पर तड़के सुबह पहला हादसा यहां स्थित खरोट मोड़ के पास हुआ। वहां बाइक पर सवार जगतपुर के 20 वर्षीय बंटी बाइक का नियंत्रण खो जाने से गिर गया और उसके सिर में गंभीर चोटें आई।

उसे जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया लेकिन गंभीर हालत को देखते हुए उसे जम्मू रेफर कर दिया गया। जम्मू में भी उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ और उसने दम तोड़ दिया। करीब दस बजे सुबह उसका शव जिला अस्पताल के शवगृह में लाया गया।
विज्ञापन


उधर एक अन्य हादसा बसवाईं मोड़ के पास हुआ जहां स्कूटी पर सवार 70 वर्षीय वृद्ध राम दास निवासी बरवाल की अपने आगे जा रही मेटाडोर जेके02ए-7297 के साथ टक्कर हो गई। टक्कर में वृद्ध को गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही लोगेट मोड़ के पास कार पीबी06एम-3636 ने अपने आगे जा रही मेटाडोर जेके08-3535 को टक्कर मार दी। टक्कर में मोहन लाल गुप्ता और उनकी पत्नी तृप्ता गुप्ता निवासी त्रीकुटा नगर जम्मू घायल हो गए।


दोनों को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया। वहीं कठुआ नगरी संपर्क मार्ग पर दरांला के पास बाइक फिसलने से राजिंदर कुमार घायल हो गए।

टांग में चोटें आने के कारण उन्हें जिला अस्पताल भर्ती करवाया गया है। जहां उनका उपचार चल रहा है। वहीं पुलिस ने सभी हादसों के मामले दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed