{"_id":"94f6b99caa72f72d8dd877870fefafde","slug":"now-the-long-range-mortar-fire-hit-pakistan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब लंबी दूरी के मोर्टार दागने लगा पाकिस्तान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब लंबी दूरी के मोर्टार दागने लगा पाकिस्तान
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
Updated Fri, 10 Oct 2014 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत पाकिस्तान अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सीजफायर उल्लंघन के बाद मोर्टार की गोलाबारी पर उतारू पाकिस्तान ने अब लंबी दूरी के गोले दागने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
पाकिस्तान द्वारा गोलाबारी की रेंज बढ़ाए जाने पर प्रशासन ने अन्य ग्रामीणों को भी सुरक्षित स्थानों पर भेजने की कवायद शुरू कर दी है।
बीते दिन जहां जीरो लाइन से एक किलोमीटर तक के दायरे से गांव खाली करवाए गए थे वहीं गुरुवार को पांच किलोमीटर तक के इलाके को शिफ्ट करने की कवायद शुरू हो गई है।
विज्ञापन
प्रशासन ने ऐसे में एक किलोमीटर के दायरे में स्थित 24 गांवों के अलावा अब अन्य गांवों के लोगाें को भी सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करना शुरू कर दिया है। बीती रात को बोबिया सहित आसपास के कई गांवों में मोर्टार दागे गए।
विज्ञापन
गनीमत रही कि समय रहते ग्रामीणाें शिफ्ट करने की वजह से कोई जान का नुकसान नहीं हुआ लेकिन जिस तरह से पाकिस्तानी गोलाबारी की रेंज बढ़ रही है उससे आवासीय इलाकों पर खतरा मंडरा रहा है।
सेना से रिटायर्ड एक आर्म्स ट्रेनर ने बताया कि ताजा गोलाबारी में जो मोर्टार इस्तेमाल किए गए हैं वह पाकिस्तानी रेंजरों के पास नहीं हैं। यह काम पाकिस्तानी सेना का है।
रिटायर्ड आर्म्स ट्रेनर ने बताया कि गांव में मिले मोर्टार शेल बता रहे हैं कि इसकी रेंज पांच किलोमीटर से भी ज्यादा है।
गोलाबारी की रेंज बढ़ाए जाने की पुष्टि करते हुए एसएसपी कठुआ मोहन लाल ने बताया कि एहतियातन जीरो लाइन से पांच किलोमीटर तक के इलाके में आने वाले गांवों को खाली करवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
उल्लेखनीय है कि जीरो लाइन से पांच किलोमीटर तक के दायरे में 57 गांव आते हैं जिनकी आबादी तीस हजार से अधिक है।