फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   no water from Ranjit Sagar lake

रंजीत सागर झील से पानी देने पर पंजाब ने फिर हाथ खींचे

Tue, 16 Feb 2016 01:05 AM IST
कठुआ/अमर उजाला ब्यूरो
कठुआ/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 16 Feb 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
no water from Ranjit Sagar lake

बसंतपुर से विजयपुर तक 32000 कृषि सिंच्य भूमि की सिंचाई करने वाली रावी-तवी कनाल का हलक सूख गया है। रंजीत सागर बांध में सभी टरबाइनों को एकसाथ बंद करने से जम्मू कश्मीर के एक बड़े इलाकों की सिंचाई व्यवस्था पूरी तरह से ठप हो गई है।

विज्ञापन


पंजाब ने एक बार फिर जम्मू-कश्मीर के हक को नजरअंदाज करते हुए सभी टरबाइनों को एकसाथ बंद कर दिया है। दो साल पहले हुए उच्च स्तरीय बैठक में यह फैसला हुआ था कि दिसंबर से मार्च महीने तक कम से कम एक टरबाइन चलाकर पानी के प्रवाह को जारी रखा जाएगा। इस बार बारिश नाममात्र की हुई है। इसके चलते रंजीत सागर बांध का जलस्तर घट चुका है। खेतों में सूखा पड़ा है।
विज्ञापन


सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार बांध से कम से कम 5000 क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज होने और 12 से 24 घंटे तक बसंतपुर पंपिंग स्टेशन में पंप चलने के बाद ही पानी विजयपुर में आखिरी छोर तक पहुंचता है। इस बार ऐसा नहीं हुआ। दिसंबर के मध्य में ही रंजीत सागर बांध को मरम्मत कार्य के चलते पूरी तरह से बंद कर दिया गया। हालांकि, यह काम एक टरबाइन को चलाकर भी किया जा सकता था, लेकिन ऐसा नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिसंबर से फरवरी की दस तारीख तक एक से दो घंटे तक ही स्टेशन के दो पंप पानी को खेेतों तक पहुंचाने का प्रयास करते रहे। इसका नतीजा यह निकला कि कुछ देर के लिए ही सही पानी लखनपुर या फिर खरोट तक सिंचाई करता रहा, लेकिन लगातार पानी न छोड़े जाने से अब रावी तवी विभाग के मुख्य अभियंता कार्यालय से जारी आदेश के बाद नहर में क्लोजर घोषित कर दिया गया है।

उस पर यह भी कि नहरों की मरम्मत की जाएगी, लेकिन खेतों के सूखाग्रस्त होने से नहरों की मरम्मत किस काम आएगी यह समझ के परे है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed