फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   NCC Day made ??aware of duty

एनसीसी दिवस पर कर्तव्य से करवाया रूबरू

Tue, 25 Nov 2014 01:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,कठुआ
ब्यूरो/अमर उजाला,कठुआ Updated Tue, 25 Nov 2014 01:53 AM IST
विज्ञापन
NCC Day made ??aware of duty

एनसीसी दिवस पर हायर सेकेंडरी स्कूल बरवाल के एनसीसी कैडेट्स द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

विज्ञापन


कार्यक्रम में कैडेट्स को स्कूल के प्रिंसिपल और एनसीसी अधिकारी द्वारा उनके कर्तव्य के बारे में रूबरू करवाया गया। इसके साथ ही एनसीसी के भविष्य में मिलने वाले लाभ से भी बताया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि प्रिंसिपल आईडी शर्मा का स्वागत कर की गई। इसके बाद एनसीसी कैडेट्स ने एनसीसी ज्वाइन करने की मंशा बतायी।

इसके बाद थर्ड एनसीसी अधिकारी जीवन किशोर ने कैडेट्स को एनसीसी से होेने वाले लाभ के बारे बताया। इसके साथ ही एनसीसी से मिलने वाले विभिन्न प्रमाण पत्रों की विशेषताओं और उनके उपयोग के बारे में भी जानकारी दी।
विज्ञापन


इसके बाद प्रिंसिपल ने कहा कि जिस प्रकार से एनसीसी कैडेट्स ने उनका स्वागत किया उससे उनके अंदर के जोश और जज्बे का पता चलता है।

इस जोश को सही दिशा दी जाए तो देश में बदलाव लाना असंभव नहीं है। इस मौके पर स्टाफ के सदस्य भी उपस्थिति रहे।

उधर बिलावर में एनसीसी दिवस पर हायर सेकेंडरी स्कूल दुंरग में रंगारंग समारोह का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता स्कूल के प्रिंसिपल कुलदीप कुमार गुप्ता ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी शुरुआत स्कूल के एनसीसी केडेट्स ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर और राष्ट्रगान प्रस्तुत कर की। केडेट्स ने राष्ट्रीय एकता और देश में अनुशासन बनाए रखने की शपथ ली।

इसके बाद हुए रंगारंग कार्यक्रम में केडेट्स ने विभिन्न प्रदेशों की संस्कृति पर आधारित कई प्रकार के लोक गीत और लोक नृत्य पेश किए।

इस अवसर पर एनसीसी अधिकारी मुल्खराज शर्मा ने स्कूल के एनसीसी केडेट्स द्वारा साल भर की गतिविधियों की विस्तार से जानकारी दी।

समारोह का समापन एनसीसी गान हम सब भारतीय हैं के साथ हुआ। इसके बाद केडेट्स और स्कूल के अन्य विद्यार्थियों में मिठाई भी बांटी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed