फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   meeting

एकजुट होकर लोगों के बीच जाएं कार्यकर्ता

विज्ञापन
meeting
बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं से रूबरू होते कांग्रेस सेवा दल के जम्मू कश्मीर प्रभारी राजेंद्र राजर - फोटो : KATHUA
कठुआ। कांग्रेस सेवा दल के जम्मू कश्मीर प्रभारी राजेंद्र राजरानियां का कठुआ में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया है। शुक्रवार को उन्होंने जिले के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर वर्तमान राजनैतिक परिदृश्य की समीक्षा की।
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर प्रभारी ने कहा कि वर्तमान मोदी सरकार के दौर में आम आदमी गुलामी के दौर का जीवन गुजार रहा है। यहां लोकतंत्र मात्र दिखावा हो चुका है। क्योंकि लोगों को अपने हक की आवाज तक नहीं उठाने दी जा रही है। पूरे देश में कानून व्यवस्था और महंगाई बेलगाम होती जा रही है, जिससे लोग त्रस्त है। इसलिए, अब इस सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने का वक्त आ गया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सेवा दल युवाओं का ऐसा संगठन है। देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू और राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद कांग्रेस सेवा दल से ही निकले थे। उन्होंने वर्ष 2014 से पहले हुए चुनाव का हवाला देते हुए कहा कि जम्मू कश्मीर में सेवा दल के कार्यकर्ताओं के अथक प्रयास के चलते ही गुलाम नबी आजाद मुख्यमंत्री बने थे। अब एक बार फिर उसी तरह जमीनी स्तर पर काम करने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लिहाजा, कार्यकर्ता खुद पहले संगठित हों, और इसके बाद व आम लोगों के बीच जाएं। ताकि, पार्टी की नीतियों से आम मतदाता को अवगत कराते हुए उन्हें पार्टी के साथ जोड़ा जा सके। इस मौके पर कांग्रेस सेवा दल के चेयरमैन सतीश शर्मा, सेवा दल के राज्य सचिव अमित डोगरा, कांग्रेस के मीडिया संयोजक अनिल भारद्वाज, ब्लॉक प्रधान रविंदर पाल सिंह नीटू के अलावा कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed