फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   mashroom farming

Kathua News: मशरूम की खेती से खाते में आए तीन लाख

Sun, 31 Dec 2023 12:52 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Sun, 31 Dec 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
mashroom farming
- विकसित भारत संकल्प यात्रा के मेरी कहानी, मेरी जुबानी सेगमेंट में शहर की शक्ति शर्मा ने साझा किए अनुभव
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। जम्मू-कश्मीर में केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं लाभकारी साबित हो रही हैं। इनसे विकास के साथ-साथ प्रदेश के नागरिकों की आर्थिकी सुदृढ़ हो रही है। इन्हीं में से एक उम्मीद योजना के जरिये निवेश कर कठुआ की शक्ति शर्मा ने तीन लाख की कमाई की है।

कठुआ पहुंची विकसित भारत संकल्प यात्रा में मेरी कहानी मेरी, जुबानी सेगमेंट में शहर की शक्ति शर्मा ने अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि जम्मू-कश्मीर रूरल लाइवलीहुड मिशन के तहत उम्मीद योजना से उन्होंने अपने स्वयं सहायता समूह को फर्श से अर्श तक पहुंचाया। बताया कि योजना के माध्यम से प्रदान किए गए आसान ऋण की सहायता से इसी साल मशरूम उत्पादन में उनका कारोबार 10 हजार रुपये के मामूली निवेश के साथ शुरू हुआ। दृढ़ संकल्प से मिली प्रेरणा और उम्मीद योजना की सहायता से मजबूत होकर शक्ति और उनके समूह (बुआ रानी) ने अपने मशरूम उद्यम को बढ़ावा देने के लिए दिल से मेहनत की। इसके बाद उनके ग्रुप ने सभी बाधाओं को दूर कर कारोबार को उम्मीदों से बढ़कर 10 हजार से 3 लाख रुपये में बदल दिया। शक्ति और उसके समूह की सफलता ने न केवल उनकी वित्तीय स्थिति को बदल दिया। बल्कि शक्ति और उनके साथी उद्यमियों के भीतर एक नया आत्मविश्वास और सशक्तिकरण भी जगाया। शक्ति शर्मा ने इस उल्लेखनीय यात्रा का श्रेय पीएम मोदी की दूरदर्शी नीतियों को दिया। उन्होंने महिलाओं को सशक्त बनाने और आत्मनिर्भरता की भावना को बढ़ावा देने के लिए बनाई योजनाओं की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed