{"_id":"a94c605bb58fc01a6edac14a9f1e8f26","slug":"many-areas-facing-electricity-problem-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली संकट से जूझ रहे हैं दूरदराज इलाके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली संकट से जूझ रहे हैं दूरदराज इलाके
कठुआ/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2015 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले की दूरदराज बनी सब डिवीजन की समस्याओं पर चर्चा के लिए बनी विधायक जीवन लाल की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
बैठक में बिजली समस्या का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। कहा कि दर्जनों ऐसे गांव हैं जहां पर ट्रांसफार्मर जलने के बाद से बिजली बहाल नहीं की गई है। डिग्री कॉलेज में लेक्चरर पदों की रिक्तियों की समस्या को प्रमुखता से उठाया गया।
वक्ताओं ने कहा कि कॉलेज विद्यार्थियों का सत्र पूरा होने जा रहा है। परीक्षाएं सिर पर हैं लेकिन पढ़ाने के लिए शिक्षक ही नहीं हैं। विधायक जीवन लाल ने कहा कि सोमवार को प्रशासन के साथ उनकी बैठक है।
विज्ञापन
इन तमाम मुद्दों को प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष उठाया जाएगा। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष ठाकुर दास, सरपंच उत्तम चंद गोस्वामी, पवन चौहान, बृजमोहन, देवराज, सरपंच मोती राम प्रमुख रूप से मौजूद थे।
विज्ञापन