फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Knowledge given to devotees to love God

Kathua News: श्रद्धालुओं को प्रभु से प्रीत करने का दिया ज्ञान

Mon, 28 Apr 2025 01:17 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Mon, 28 Apr 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
Knowledge given to devotees to love God
ब्राह्मण सभा में श्रीमद् भागवत कथा के दौरान श्रद्धालु। संवाद - फोटो : kathua
ब्राह्मण सभा में भगवान परशुराम जन्मोत्सव कार्यक्रम के तहत श्रीमद्भागवत कथा जारी
विज्ञापन

कठुआ। शहर के ब्राह्मण सभा में भगवान परशुराम जन्मोत्सव कार्यक्रम के तहत श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन जारी है। रविवार को कथाव्यास कुलदीप शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल-लीलाओं वर्णन किया। वहीं श्रद्धालुओं को प्रभु से प्रीत करने का ज्ञान दिया।
उन्होंने कहा कि जब हम निश्चल भाव से प्रभु से प्रीत लगाते हैं, तो हमें उन्हीं का सानिध्य प्राप्त होता है, जो हमारे जीवन को सार्थक बना सकता है। कथाव्यास ने कहा कि जब भगवान ने गोकुल से प्रस्थान किया तो गोपियों ने उनका मार्ग रोक लिया। मगर जब उन्हें भगवान के स्वयं मथुरा जाने के निर्णय का पता चला तो उन्होंने मार्ग छोड़ दिया। यह उनके सच्चे प्रेम का सबूत है, क्योंकि प्रियतम के सुख को ही अपना सुख मानना सच्चा प्रेम है। मथुरा में भगवान श्रीकृष्ण ने कंस का वध कर धर्म की रक्षा की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा पुराण भक्ति ज्ञान वैराग्य और त्याग का नमूना है, जो हमारे इस लोक के जीवन के साथ-साथ परलोक की भी मंगल बनाने वाला है। श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करने मात्र से जीव धन्य हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed