{"_id":"694aff9c2d639c65f20c0446","slug":"kathua-news-tracking-campaign-kathua-news-c-201-1-knt1006-127512-2025-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: युवाओं का 20 किलोमीटर ट्रैकिंग अभियान शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: युवाओं का 20 किलोमीटर ट्रैकिंग अभियान शुरू
Wed, 24 Dec 2025 02:16 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Wed, 24 Dec 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
ट्रैकिंग अभियान में कुल 60 युवा प्रतिभागी हुए शामिल, प्रशिक्षित स्टाफ और विशेषज्ञ ट्रैकर्स का मिला सहयोग
कठुआ। युवा सेवाएं एवं खेल विभाग की ओर से लड़कों के लिए आवासीय ट्रैकिंग कैंप का आयोजन जारी है। मंगलवार को प्रतिभागियों ने बिलावर स्थित माता सुकराला से जनानु तक 20 किलोमीटर लंबी चुनौतीपूर्ण ट्रैकिंग यात्रा पूरी की। इस ट्रैकिंग अभियान में कुल 60 युवा प्रतिभागी शामिल हुए जिन्हें प्रशिक्षित स्टाफ और विशेषज्ञ ट्रैकर्स का सहयोग मिला।
युवाओं में एडवेंचर स्पोर्ट्स के प्रति रुचि, शारीरिक सहनशक्ति, अनुशासन, टीमवर्क और पर्यावरण जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य करवाए जाने वाले इस आयोजन के दूसरे दिन की सुबह औपचारिक सभा के बाद ट्रैकर्स ने सभी सुरक्षा नियमों का पालन कर यात्रा शुरू की। कठिन भू-भाग के बावजूद छात्रों ने उत्साह और उच्च मनोबल के साथ 20 किलोमीटर की दूरी तय की। इस दौरान प्रतिभागियों ने ऐतिहासिक काली माता मंदिर, सुकराला का भी दर्शन किया और इसके सांस्कृतिक व ऐतिहासिक महत्व के बारे में जानकारी हासिल की।
ट्रैकिंग कैंप का समन्वय कर रहे सरताज सिंह ने बताया कि पूरा अभियान योग्य प्रशिक्षकों, विशेषज्ञ ट्रैकर्स और प्रशिक्षित सहयोगी स्टाफ की देखरेख में संचालित किया जा रहा है। इस दौरान प्रभारी जेडपीईओ राजिंदर सिंह अपने फील्ड स्टाफ के साथ मौके पर मौजूद रहे और पूरे ट्रैक के दौरान छात्रों को लगातार प्रेरित करते रहे हैं।