{"_id":"654d3351b4608121450b6d58","slug":"kathua-news-kathua-news-c-201-1-knt1007-4312-2023-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: डेंगू के 8 मामले आए सामने, कुल संख्या पहुंची 524","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: डेंगू के 8 मामले आए सामने, कुल संख्या पहुंची 524
विज्ञापन
-स्वास्थ्य विभाग ने वार्ड 9, पारलीवंड और चन्नग्रां में चलाया जागरुकता अभियान।
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। जिला में गुरुवार को डेंगू के 8 नए मामले सामने आए हैं। जिसके बाद जिला भर में जून से लेकर तक मिले डेंगू मरीजों का आंकड़ा 524 हो गया। हालांकि, गुरुवार को चिकनगुनिया का कोई मामला सामने नहीं आया है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग ने गुरुवार को वार्ड 9, पारलीवंड और चन्नग्रां में चलाया जागरुकता अभियान चलाया और लोगों को डेंगू से बचने के लिए जरूरी अहतियात बरतने की सलाह दी। जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ. राकेश मगोत्रा ने कहा कि डेंगू फैलाने वाला मच्छर जमा हुए पानी में पनपता है। इसलिए, पानी की टंकी, कूलर, पक्षियों के पीने के पानी के बर्तन, फ्रिज की ट्रे, फूलदान, नारियल का खोल, टूटे हुए बर्तन, टायर, आदि से जमा पानी निकाल दें। पानी से भरे बर्तनों एवं टंकियों को ढंक कर रखें। सप्ताह में एक बार कूलर को खाली कर सुखा दें। यह मच्छर दिन के समय काटता है, इसलिए पूरे बदन को ढंकने वाले कपड़े पहनें।