{"_id":"654d333211f68198030e9624","slug":"kathua-news-kathua-news-c-201-1-knt1007-4292-2023-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: शहर में साढ़े पांच करोड़ में बनेंगे तीन स्मार्ट वेंडिंग जोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: शहर में साढ़े पांच करोड़ में बनेंगे तीन स्मार्ट वेंडिंग जोन
Fri, 10 Nov 2023 04:30 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Fri, 10 Nov 2023 04:30 AM IST
विज्ञापन
-पुरानी सब्जी मंडी के अलावा महिला डिग्री कॉलेज और बस स्टैंड के पास भी बनेगा स्मार्ट वेंडिंग जोन
-पुरानी सब्जी मंडी में 1, बस स्टैंड के पास डेढ़ और महिला डिग्री कॉलेज के पास 3 करोड़ की लागत से होगा निर्माण
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। बीते दिन मेन बाजार में रेहड़ी-फड़ी हटाने पर हुए बवाल के बाद अब नगर परिषद ने शहर में एक की जगह तीन स्मार्ट वेंडिंग जोन बनाने का फैसला लिया है। इसके लिए पुरानी सब्जी मंडी के अलावा बस स्टैंड और महिला डिग्री कॉलेज के पास वाले खाली पड़े स्थान को चिन्हित किया गया है। वहीं, नगर परिषद ने तीनों स्मार्ट वेंडिंग जोन को बनाने के लिए साढ़े 5 करोड़ रुपये खर्च करने की योजना बनाई है। इसके बारे प्रपोजल उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है। नगर परिषद कठुआ के अधिकारियों का कहना है कि इन तीन स्मार्ट वेंडिंग जोन बनने से शहर के बाजार अतिक्रमण मुक्त होंगे और ट्रैफिक जाम की समस्या भी नहीं रहेगी। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही उन्हें निकट भविष्य में फंड मिल जाएगा और टेंडर जारी कर काम शुरु करवा दिया जाएगा। इसमें रेहड़ी फड़ी वालों और वहां खरीदारी करने आए लोगों की जरूरतों का भी ध्यान रखा जाएगा।
शहर को मिलेगी ट्रैफिक जाम से मुक्ति
बता दें, मौजूदा दौर में शहर के भीतरी बाजारों में रेहड़ी फड़ी लगने से सड़कें सिकुड़ गई हैं। जिससे अक्सर शहर के मुखर्जी चौक, कॉलेज रोड, मेन बाजार और कोर्ट रोड पर ट्रैफिक जाम की समस्या से लोगों को जूझना पड़ता है। इसी समस्या के चलते जिला प्रशासन ने तीते दिन अभियान चलाकर मेन बाजार से रेहड़ियां और फड़ियां हटवाई थी। कईयों का सामान भी जब्त किया गया। जिससे 2 दिन रेहड़ी फड़ी वालों और प्रशासन के बीच तनातनी रही। अब नई व्यवस्था के तहत तीनों स्मार्ट वेंडिंग जोन बनने से शहर की सभी रेहड़ियां और फड़ियां वहां शिफ्ट होंगी तो बाजार में लगने वाले जाम से भी लोगों को राहत मिलेगी।
स्मार्ट वेंडिंग जोन में मिलेंगी सुविधाएं
नगर परिषद अधिकारियों का कहना है कि स्मार्ट वेंडिंग जोन में रेहड़ी फड़ी वालों के पानी, शौचालय और बिजली की पूरी व्यवस्था नगर परिषद करवा कर देगा। नगर परिषद अधिकारियों का कहना है कि मंडी में आने और जाने के अलग-अलग रास्ते रखे जाएंगे। जिससे ट्रैफिक प्रभावित नहीं होगा। ऐसे में त्यौहारी सीजन में लोगों को बस स्टैंड, कॉलेज रोड, मुखर्जी चौक, मेन बाजार और कोर्ट रोड पर लगने वाले ट्रैफिक जाम से काफी हद तक निजात मिलेगी।
विज्ञापन
महिला डिग्री कॉलेज के पास बनने वाले स्मार्ट वेंडिंग जोन पर खर्च होंगे 3 करोड़
नगर परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जोधराज ने बताया कि अब तीन स्मार्ट वेंडिंग जोन बनाने का प्रस्ताव सरकार को भेजा गया है। इनमें पहले पुरानी सब्जी मंडी में बनने वाले जोन पर 1 करोड़, बस स्टैंड के पास बनाए जाने वाले जोन पर डेढ़ करोड़ और महिला डिग्री कॉलेज के पास खाली पड़ी जमीन पर स्मार्ट वेंडिंग जोन बनाने पर तीन करोड़ खर्च किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि प्रस्ताव भेज दिया गया है और उम्मीद है कि निकट भविष्य में ही फंड जारी होगा और उक्त प्रोजेक्ट पर काम शुरु कर दिया जाएगा। यह फैसला प्रशासन ने आम जनता और रेहड़ी-फड़ी वालों की बेहतरी के लिए लिया गया है। फिल्हाल, सभी को पुरानी सब्जी मंडी में ही रेहड़ी फड़ी लगाने को कहा गया है।