फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   kathua news

Kathua News: पहले मैच में आरसीसी बिलावर ने दर्ज की जीत

Tue, 31 Oct 2023 05:30 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Tue, 31 Oct 2023 05:30 AM IST
विज्ञापन
kathua news
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की 121वीं बटालियन की ओर से तीन दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता की शुरुआत
बिलावर। कस्बे की नाज खेल मैदान में सोमवार को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की 121वीं बटालियन की ओर से तीन दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता की शुरुआत कराई गई। सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत आयोजित की गई क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ कमांडेंट रवीश कुमार और बिलावर नगर कमेटी के चेयरमैन उमाकांत बसौतरा ने किया। इस दौरान जिला कठुआ की अलग-अलग इलाकों की 8 टीमों ने हिस्सा लिया। पहले मैच में आरसीसी बिलावर ने जीत दर्ज की।

उन्होंने कहा की खेल हमारे जीवन की एक आधार कड़ी है, खेलों के आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी का खेल कूद की तरफ रुझान बढ़ता है। खेल व्यक्ति के दिमाग को स्वस्थ और सक्रिय रखने में मदद करता है जिससे नाकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है और सकारात्मक ऊर्जा का विकास होता है। उन्होंने कहा कि खेल हमारे मानसिक एवं शारीरिक विकास के निर्माण में अपनी अहम भूमिका निभाता है। उन्होंने खिलाड़ियों से आह्वान किया कि हर दिन अपने दैनिक जीवन में खेल कूद के लिए समय जरूर निकालना चाहिए, जिससे हम स्वस्थ रह सके। अगर हम स्वस्थ रहेंगे तभी हमारा देश खुशहाल होगा। प्रतियोगिता के पहले दिन तीन मैच खेले गए। पहला मैच भड्डू क्रिकेट क्लब और आरसीसी बिलावर की टीमों के बीच खेला गया, जिसमें आरसीसी बिलावर की टीम ने जीत हासिल की। मैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले बिलावर के खिलाड़ी पवन कुमार को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। उधर दूसरा मैच बिलावर और वाईसीसी देवल के बीच हुआ, जिसमें देवल की टीम ने जीत दर्ज की। इस मैच में देवल के खिलाड़ी सचिन ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया, जिसकी बदौलत उन्हें मैन ऑफ द मैच से सम्मानित किया गया। तीसरा मैच यूनाइटेड क्रिकेट क्लब देवल और ऑल स्टार क्रिकेट क्लब बिलावर के बीच हुआ, जिसमें यूनाइटेड क्रिकेट क्लब देवल की टीम ने जीत दर्ज हासिल की। मैच में यूनाइटेड क्रिकेट क्लब टेबल के खिलाड़ी मोहित शर्मा को मैन ऑफ द मैच से सम्मानित किया गया। सीआरपीएफ के एक अधिकारी ने बताया कि सोमवार से शुरू हुई तीन दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता मंगलवार को भी जारी रहेगी। बताया कि बुधवार को प्रतियोगिता के फाइनल मैच खेले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed