फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   kathua news

Kathua News: ट्रैक्टर-ट्राली के पलटने से 16 लोग हुए घायल

Tue, 31 Oct 2023 06:00 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Tue, 31 Oct 2023 06:00 AM IST
विज्ञापन
kathua news
राष्ट्रीय राजमार्ग पर पल्ली मोड़ के पास हुआ हादसा, पलिसकर्मियों ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। राष्ट्रीय राजमार्ग पर पल्ली मोड़ के पास मजदूरों से भरी एक ट्रैक्टर-ट्राली के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से उस पर सवार 16 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। सोमवार सुबह हुई इस घटना के बाद मौके पर जमा हुए लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस की हाईवे पेट्रोलिंग पार्टी ने लोगों की मदद से सभी घायलों को जीएमसी कठुआ में भर्ती करवाया है, जहां उनका उपचार जारी है। सभी घायल गोविंद्र सर गांव से हीरानगर मजदूरी के लिए जा रहे थे।

घायलों की पहचान 28 वर्षीय रामविचार पुत्र दल्लो सिंह, 18 वर्षीय राधे बाबू पुत्र मुन्नालाल, 27 वर्षीय राम सुंदर पुत्र सीताराम, 20 वर्षीय लाल बहादुर पुत्र शिवराम, 18 वर्षीय नरेंद्र कुमार पुत्र केवल, 20 वर्षीय दीनाराय पुत्र विश्वेश्वर, 40 वर्ष की तिलकधारी पुत्र नरेंद्र देव, 18 वर्षीय सोनू राम पुत्र रामलाल, 30 वर्षीय देवी दयाल पुत्र बुद्धल, 25 वर्षीय हरेंद्र पुत्र भगवान प्रसाद, 19 वर्षीय पतराज पुत्र राम प्रसाद, 26 वर्षीय अनंत कुमार पुत्र रामगुलाम सभी निवासी छत्तीसगढ़ के अलावा 27 वर्षीय गुल राम निवासी नाहर सिंह पुत्र मध्य प्रदेश, 54 वर्षीय हरिश सिंह पुत्र प्रगट सिंह निवासी मुकेरियां पंजाब, 45 वर्षीय मुन्नू राम पुत्र सुरजीत निवासी पठानकोट, 18 वर्षीय राजेश कुमार पुत्र मोतीलाल निवासी सोनभद्र उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। गोविंद सर गांव में वर्तमान में रह रहे हैं। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है। घायलों ने बताया कि निजी ठेकेदार के अधीन काम करने वाले उसके सभी साथी हीरानगर में काम करने जा रहे थे। अभी पल्ली मोड़ के पास उनकी ट्रैक्टर-ट्राली पहुंची थी कि तभी उसमें आई खराबी के बाद पलट गया। इससे सभी घायल हो गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed