{"_id":"6887dcefedea6837d70dd655","slug":"kathua-news-badminton-court-news-kathua-news-c-201-1-knt1009-122369-2025-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: हायर सेकेंडरी स्कूल रोलका के मैदान में जल्द बनेगा वाॅलीबॉल कोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: हायर सेकेंडरी स्कूल रोलका के मैदान में जल्द बनेगा वाॅलीबॉल कोर्ट
Tue, 29 Jul 2025 01:56 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Tue, 29 Jul 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
25 लाख रुपये की लागत से होगा तैयार, स्कूली बच्चों और आसपास के युवाओं को मिलेगा प्रतिभा निखारने का मौका
काउंसिल ने लगाया टेंडर अंतिम तिथि चार अगस्त, कम बोली वाले को मिलेगा जिम्मा
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। उपमंडल बनी के राजकीय हायर सेकेंडरी स्कूल रोलका के मैदान में वाॅलीबॉल कोर्ट बनाने की मंजूरी मिल चुकी है। स्कूल परिसर में बनने वाला वाॅलीबॉल कोर्ट 25 लाख रुपये की लागत से तैयार होगा। इसका कार्य अगले तीन महीनों में पूरा हो जाएगा।
इस सुविधा से स्कूली बच्चों व आसपास के गांवों के युवाओं को प्रतिभा निखारने का मौका मिलेगा। इस कोर्ट का निर्माण जम्मू कश्मीर स्पोर्ट्स काउंसिल की ओर से करवाया जा रहा है। इसके लिए काउंसिल ने टेंडर खोल दिया है जिसकी अंतिम तिथि चार अगस्त को तय की गई है। इसके बाद आगामी पांच अगस्त को टेंडर खोला जाएगा। सबसे कम बोली देने वाले ठेकेदार को इसके निर्माण का जिम्मा सौंपा जाएगा।
दरअसल स्थानीय लोगों की लंबे समय से मांग रही है कि इलाके में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए मैदान विकसित किए जाएं। स्थानीय लोग इसको लेकर कई मंचों पर जनप्रतिनिधियों से मांग कर चुके हैं। बता दें कि जम्मू-कश्मीर स्पोर्ट्स काउंसिल की ओर से हाल ही में लड़कियों के हाई स्कूल बनी में भी 15 लाख की लागत से बैडमिंटन कोर्ट बनाने की भी घोषणा की है। स्थानीय निवासी संदीप सिंह, पुरुषोत्तम सिंह और हरबंस सिंह ने बताया कि सुविधा का सबसे ज्यादा फायदा यूथ सर्विस स्पोर्ट्स विभाग को अंतर-जोनल खेल प्रतियोगिता के दाैरान होगा।
विज्ञापन
इससे पहले बनी जोन में अलग-अलग खेलों के मैदान न होने से अंतर जोनल प्रतियोगिता किसी और जोन में आयोजित करनी पड़ती थी। इनका कहना है कि क्षेत्र के युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है लेकिन पर्याप्त सुविधाएं नहीं होने के कारण वह पीछे रह जाते हैं।
अब हमें उम्मीद है कि पर्याप्त सुविधा मिलने के बाद यहां से कोई न कोई खिलाड़ी इस गांव का नाम प्रदेश और देश में रोशन जरूर करेगा।
कोट
वाॅलीबॉल कोर्ट का निर्माण करवाने के लिए काउंसिल की ओर टेंडर खोल दिया है। जैसे ही आगामी 5 अगस्त को टेंडर खुलेगा उसमें सबसे कम बोली लगाने वाली फर्म को निर्माणकार्य का जिम्मा सौंपा जाएगा। उम्मीद है कि जल्द निर्माण कार्य शुरू होगा।
-संजीव शर्मा, कार्यकारी अभियंता स्पोर्ट्स काउंसिल।