फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   kathua

डोगरी नृत्य और गीत पर झूमे लोग

विज्ञापन
kathua
कठुआ। डोगरी कला संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शहर के विश्वकर्मा मंदिर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्थानीय मेल मिलाप आर्टिस्ट ग्रुप की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों के द्वारा कार्यक्रम को रोचक बनाया। वहीं कला, संस्कृति और साहित्य को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर रहे स्थानीय कलाकारों और साहित्यकारों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान स्थानीय कलाकार कपिल ठप्पा ने डोगरी लोकगीत प्रस्तुत किया। वहीं विनय जसवाल ने हिमाचली गीत गाकर उपस्थित श्रोताओं की वाहवाही लूटी। शक्ति बचन ने डोगरी देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया। जबकि नन्हें कलाकारों ने सामूहिक डोगरी नृत्य पेशकर समां बांधा। इस मौके पर गिटार पर रोहित, ढोलक पर अक्षय कुमार, तबले पर राकेश कुमार, सिन्थेसाइजर पर साहिल कुमार, ऑटोपैड पर रोहित ने गायकों की संगत की।
विज्ञापन

इस मौके पर मुख्य अतिथि तौर पर उपस्थित भाजपा नेता तिलक राज भगत और विशेष एसएसपी बेनाम तोष ने कलाकारों के द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान आकाशवाणी कठुआ उद्घोषक जितेंद्र खजूरिया को उनके लेखन व डोगरी संस्कृति के प्रचार-प्रसार के लिए किए जा रहे प्रयास के लिए सम्मानित किया गया। वहीं इस मौके पर गीतडू लोक नृतक व कवि खजूर सिंह, कवि डॉ ऊषा मोंगा, कवि टीआर सुंबड़िया, हास्य कवि विजय शर्मा, संगीतकार शक्ति बचन, सूफी गायक दिलशेर हंस को भी सम्मनित किया गया। कार्यक्रम का संचालन हास्य कवि विजय शर्मा तथा सरोज बाला ने किया। जबकि इस मौके पर विहिप प्रांत उपाध्यक्ष ज्ञान सिंह पठानिया, विश्वकर्मा मंदिर कमेटी के प्रधान करतार वर्मा के अलावा शहर के कलाप्रेमी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed