{"_id":"654aa6a2440bcbad420e8226","slug":"kathua-education-kala-utsav-kathua-news-c-201-1-knt1007-4260-2023-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: बच्चों के हुनर को जिला स्तर पर मिल रही पहचान, कला उत्सव बढ़ा रहा सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: बच्चों के हुनर को जिला स्तर पर मिल रही पहचान, कला उत्सव बढ़ा रहा सम्मान
Wed, 08 Nov 2023 02:35 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Wed, 08 Nov 2023 02:35 AM IST
विज्ञापन
विभिन्न जोन के 150 छात्र हिस्सा लेकर सपनों को लगा रहे पंख
संवाद न्यूज एजेंसी
नगरी। विद्यार्थियों की कलात्मक प्रतिभा को बढ़ावा देने व हौसलों को उड़ान देने के उद्देश्य से स्कूल शिक्षा व साक्षरता विभाग एवं समग्र शिक्षा के अंतर्गत हायर सेकंडरी स्कूल नगरी में दो दिवसीय जिला स्तरीय कला उत्सव का आगाज हुआ। इसमें विभिन्न जोन के करीब 150 विद्यार्थी हिस्सा लेकर हुनर को दिखा रहे हैं। साथ ही परंपरागत गायन शैली का प्रदर्शन किया जा रहा है।
पहले दिन प्रतिभागियों ने चित्रकला, भारतीय पारंपरिक खेल खिलौने, कला कौशल, वाद्य यंत्रों का प्रयोग और गायन में प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतिभागी तानिया ललोत्रा ने बताया कि वे हाई स्कूल चड़वाल से आई हैं और मिट्टी से गणेश भगवान की मूर्ति बना रहीं हैं। यह मिट्टी से खिलौने बनाने का शौक बचपन से ही था। बिलावर जोन की नरगिस ने मां दुर्गा की तस्वीर बना कर सभी को मोहित किया और धार्मिक एकता का संदेश दिया। सायरा ने मिट्टी से जमीन की दशा बताने वाला यंत्र बनाया।
स्प्रिंग डेल्स स्कूल कठुआ की शरण्या ने ग्रामीण भारत का मॉडल बना रही हैं। प्रतियोगिता का फाइनल बुधवार को होगा। इसके विजेताओं का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए होगा।