फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   jammu kashmir news

Kathua News: बिलावर में भाजपा ने समर्पण दिवस मनाया

विज्ञापन
jammu kashmir news
बिलावर। जनसंघ के संस्थापक सदस्य पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को भाजपा ने समर्पण दिवस के रूप में मनाया। इस मौके पर बिलावर के लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह के सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता बिलावर मंडल के प्रधान राजू सुमबडिया ने की।
विज्ञापन

इस मौके पर मौजूद कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मंडल प्रधान ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने राजनीति के साथ-साथ सामाजिक इतिहास को भी बदलने का प्रयास किया। उनकी प्रत्येक सोच समाज के उत्थान के लिए थी। इस मौके पर मौजूद अन्य कई वक्ताओं ने अपने विचार प्रकट किए। कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय को सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी जब उनके विचारों को हर घर तक पहुंचाया जाएगा। इस मौके पर जिला विकास परिषद की सदस्य नीरू वाला, विजय पाधा, दिनेश उपाध्याय, देवेंद्र सिंह, सुषमा देवी, रेखा देवी आदि मौजूद रहे
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed