{"_id":"670852fd1358c298380ffca4","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1008-113907-2024-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: जिले के मंदिरों में उमड़ रहा श्रद्धा का सैलाब, कतारों में लगकर किए दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: जिले के मंदिरों में उमड़ रहा श्रद्धा का सैलाब, कतारों में लगकर किए दर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। जिले के तमाम देवी मंदिरों में नवरात्र के अंतिम चरण में भक्तों का भारी सैलाब उमड़ रहा है। नगरी से सटे माता बालासुंदरी मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ रही। अनुष्ठान के बीच भक्त मैय्या के दीदार को कतारों में लगकर इंतजार करते दिखाई दिए। पंजाब और कठुआ से आए श्रद्धालुओं ने पारंपरिक मेले का भी जमकर लुत्फ लिया।
बनी के दूर दराज जोड़ेयां और दौले माता मंदिर में भी हजारों की संख्या में भक्तों ने वीरवार को दर्शन किए। सुबह से ही भक्तों के आने का सिलसिला शुरू हो गया था, जो देर शाम तक जारी रहा। उधर, कठुआ शहर के माता आशापूर्णी मंदिर में भी सैकड़ों की संख्या में भक्तों ने आशीर्वाद प्राप्त किया। जोड़ेयां माता वेलफेयर ट्रस्ट की ओर से भक्तों के लिए ठहरने और लंगर की व्यवस्था की गई है।
...................
बालासुंदरी नगरी में लंगर लगाया
नगरी के बालासुंदरी मंदिर में भंडारा सुबह नौ बजे माता को भोग लगाने के साथ शुरू हुआ, जो शाम चार बजे तक जारी रहा। सेवादार अशोक कुमार ने बताया कि हर नवरात्र पर एक दिन यह लंगर लगाया जाता है। कमेटी की ओर से आयोजित होने वाले इस लंगर में दूर दूर से आने वाले भक्त प्रसाद ग्रहण करते हैं।