Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   jammu and kashmir news

Kathua News: विकास की राह पर चलकर मिनी खजियार बनेगा नया पर्यटन केंद्र

विज्ञापन
jammu and kashmir news
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 5.6 किलोमीटर लंबी बनेगी, दो हजार से अधिक आबादी को होगा लाभ
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बनी। मिनी खजियार क्षेत्र में बुधवार को चलोग-खजियार सड़क परियोजना की आधारशिला रखी गई। यह सड़क लगभग 13 करोड़ रुपये की लागत से बनेगी। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 5.6 किलोमीटर लंबी यह सड़क दो हजार से अधिक आबादी को लाभ पहुंचाएगी। इससे क्षेत्र के पर्यटन को भी नई पहचान मिलेगी।
विधायक रामेश्वर सिंह ने सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि खजियार अपनी प्राकृतिक सुंदरता और शांत वातावरण के कारण पर्यटकों को आकर्षित करने की क्षमता रखता है। बेहतर सड़क संपर्क के अभाव में यह खूबसूरत स्थल अब तक आम लोगों की पहुंच से दूर था। सड़क निर्माण के बाद यहां तक पहुंचना आसान हो जाएगा। इससे क्षेत्र पर्यटन मानचित्र पर अपनी अलग पहचान बना सकेगा। स्थानीय लोगों के अनुसार, बनी विधानसभा क्षेत्र में कई प्राकृतिक स्थल सड़क सुविधाओं के बिना विकास से वंचित हैं।
विज्ञापन


पर्यटन और रोजगार को बढ़ावा
विधायक ने बताया कि सरकार का लक्ष्य इन पर्यटन स्थलों को सड़क नेटवर्क से जोड़ना है। इसका उद्देश्य पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देना है। साथ ही, स्थानीय लोगों के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर पैदा करना है। उन्होंने कहा कि पर्यटन बढ़ने से स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक ने सरकार का आभार जताया
विधायक ने क्षेत्र में जारी विकास कार्यों के लिए केंद्र सरकार और जम्मू-कश्मीर सरकार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की भी सराहना की। उन्होंने विश्वास जताया कि सड़क बनने के बाद खजियार क्षेत्र साहसिक पर्यटन का नया आकर्षण केंद्र बनकर उभरेगा। यह प्रकृति प्रेमियों और ट्रैकिंग के शौकीनों को आकर्षित करेगा। कार्यक्रम में पीएमजीएसवाई के सहायक कार्यकारी अभियंता प्रभजोत सिंह, कनिष्ठ अभियंता मदन लाल और रूप सिंह सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed