{"_id":"6aea3a8d4095e2ccb30a9ba1","slug":"jammu-and-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1008-138104-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: लखनपुर के मशहूर दाल-बड़ा के कारोबार पर संकट के बादल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: लखनपुर के मशहूर दाल-बड़ा के कारोबार पर संकट के बादल
विज्ञापन
वंदे भारत ट्रेन शुरू होने से पहले ही घटा कारोबार
दिसंबर में एक्सप्रेस-वे खुलने से व्यापारियों को पर्यटकों की आवाजाही कम होने का डर
150 दुकानदारों और 50 से अधिक ढाबों की आजीविका पर पड़ सकता है असर
कठुआ। लखनपुर के मशहूर दाल-बड़ा कारोबार पर एक और संकट मंडरा रहा है। दिसंबर में पंजाब के मल्लिकपुर से दयालाचक तक लगभग 40 किलोमीटर एक्सप्रेस-वे शुरू होने की संभावना है। इससे लखनपुर के दाल-बड़ा कारोबारियों की चिंता बढ़ गई है।
व्यापारियों को डर है कि बेहतर सड़क सुविधा मिलने के बाद जम्मू-कश्मीर आने-जाने वाले अधिकतर वाहन मुख्य बाजार में प्रवेश किए बिना ही बाहर से निकल जाएंगे। इससे वर्षों से पर्यटकों और यात्रियों की आवाजाही पर निर्भर यह कारोबार प्रभावित हो सकता है। करीब 150 दुकानदारों और 50 से अधिक छाबों की आजीविका पर इसका सीधा असर पड़ सकता है। दाल-बड़ा व्यापारी सन्नी कुमार ने बताया कि लखनपुर में एक दुकान से औसतन आठ से दस लोगों के परिवार की रोजी-रोटी चलती है। उन्होंने कहा कि पहले पर्यटक राष्ट्रीय राजमार्ग के रास्ते लखनपुर से होकर गुजरते थे। इस दौरान यात्री बाजार में रुककर दाल-बड़े का स्वाद लेते थे, जिससे कारोबार अच्छा चलता था। व्यापारी विकास कुमार ने कहा कि अब एक्सप्रेस-वे शुरू होने की खबर से उनकी चिंता और बढ़ गई है। केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह के अनुसार दिसंबर में यह एक्सप्रेस-वे शुरू होने की संभावना है।
कारोबार पर दोहरी मार
कटड़ा के लिए सीधी वंदे भारत ट्रेन शुरू होने के बाद कई यात्रियों ने टैक्सी के बजाय ट्रेन को प्राथमिकता देनी शुरू कर दी थी। इसका असर दाल-बड़ा कारोबार पर पहले ही पड़ चुका है। अब एक्सप्रेस-वे खुलने से यह संकट और गहरा गया है। बेहतर सड़क सुविधा के चलते वाहन लखनपुर बाजार में आए बिना ही आगे निकल सकते हैं। इससे दाल-बड़ा बेचने वाले दुकानदारों की बिक्री पर सीधा असर पड़ने की आशंका है। यह स्थिति कारोबारियों के लिए दोहरी चुनौती बन गई है। लखनपुर व्यापार मंडल के प्रधान सन्नी शर्मा ने बताया कि लखनपुर में करीब 150 दाल-बड़ा दुकानें और 50 से अधिक ढाबे हैं। इन सभी जगहों पर दाल-बड़े बेचे जाते हैं। प्रत्येक दुकान पर औसतन चार से पांच कारीगर काम करते हैं। ऐसे में पर्यटकों और यात्रियों की आवाजाही कम होने का असर केवल दुकानदारों पर ही नहीं पड़ेगा। सैकड़ों कारीगरों और उनके परिवारों की आजीविका पर भी इसका गंभीर प्रभाव पड़ सकता है।
विज्ञापन
सरकार से ठोस योजना की मांग
व्यापारियों का कहना है कि वे विकास के विरोधी नहीं हैं। लखनपुर व्यापार मंडल के प्रधान ने बताया कि सरकार ने हाल ही में लखनपुर को दाल-बड़ा हब बनाने की घोषणा की है। इसके बावजूद एक्सप्रेस-वे शुरू होने से बाजार में ग्राहकों की आवाजाही घटने का खतरा पैदा हो गया है। उन्होंने सरकार से लखनपुर के पारंपरिक दाल-बड़ा कारोबार और इससे जुड़े परिवारों के हितों को सुरक्षित रखने के लिए ठोस योजना बनाने की अपील की है।