{"_id":"6aecc489a7dea9e8f00b1d29","slug":"jammu-and-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1006-138209-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: जिले में डेंगू पीड़ितों की संख्या 94 पर पहुंची, एक और केस मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: जिले में डेंगू पीड़ितों की संख्या 94 पर पहुंची, एक और केस मिला
विज्ञापन
डेंगू का मामला आने के बाद मौके पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम जांच करते हुए जागरूक पाठक
- फोटो : Archive
- जराई में 67 वर्षीय व्यक्ति मिला डेंगू पॉजिटिव, स्वास्थ्य विभाग ने 50 घरों में करवाया एंटी लार्वा का छिड़काव
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। जिले में डेंगू संक्रमण के नए मामले लगातार सामने आ रहे हैं। वीरवार को जराई गांव में एक 35 वर्षीय व्यक्ति में डेंगू की पुष्टि हुई, जिससे इस सीजन में कुल मरीजों की संख्या 94 हो गई है।
नया मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने प्रभावित मरीज के घर के आसपास विशेष जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान मरीज के घर सहित आसपास के 50 घरों में लार्वा दवा का छिड़काव किया गया। टीम ने लोगों को डेंगू से बचाव के उपायों की जानकारी दी। विभाग ने अपील की कि बुखार होने पर तुरंत नजदीकी सरकारी स्वास्थ्य केंद्र में जाकर रक्त की जांच करवाएं। सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में यह सुविधा निशुल्क उपलब्ध है। जिला स्वास्थ्य विभाग के मलेरिया इंस्पेक्टर लोकेश राज ने बताया कि डेंगू के प्रसार को रोकने के लिए विभाग की टीमें लगातार सक्रिय हैं। वहीं, मलेरिया इंस्पेक्टर ने बताया कि वर्तमान में जिले में डेंगू के 17 सक्रिय मरीज हैं। इन सभी मरीजों को घर पर ही आवश्यक चिकित्सकीय सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। उन्होंने लोगों से स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बचाव संबंधी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करने की अपील की। साथ ही, अपने आसपास पानी जमा न होने देने का आग्रह किया।