फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   industry news

Kathua News: उद्योगों से निकल रहा जहरीला पानी, पशुओं की ले रहा जिंदगानी

विज्ञापन
industry news
कठुआ। मरोली औद्योगिक क्षेत्र में स्थापित इकाइयों द्वारा छोड़े जा रहे पानी से मवेशियों की मौत के बाद गोविंदसर गांव के लोगों ने कड़ा रोष जताया है। स्थानीय लोगों ने प्रदूषण नियंत्रण विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए चेतावनी दी कि अगर जल्द उद्योगों द्वारा छोड़े जाने वाले पानी को बंद नहीं किया गया तो वे इसके खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होंगे।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारी ग्रामीणों का नेतृत्व कर रहे गोपाल सिंह परमार ने रोष जताते हुए कहा कि किसी भी इलाके में उद्योग की स्थापना उस इलाके के विकास में अहम योगदान देती है लेकिन गोविंदसर में विकास के बजाय इन उद्योगों के कारण सिर्फ लोगों की मुश्किलें ही बढ़ रही हैं। उन्होंने बताया कि मरोली औद्योगिक क्षेत्र में स्थापित इकाइयों ने निकलने वाला केमिकल युक्त दूषित पानी उनके खेतों के बीच से निकलने वाले सुए में ही छोड़ दिया जा रहा है। गांव के ज्यादातर लोगों ने अपने मवेशियों को खेतों में बनाई गई पशुशाला में ही रखा है। उनके मवेशी जब भी उस केमिकल युक्त पानी को पीते हैं तो उनकी मौत हो जाती है। इस तरह से अब तक उनके दर्जन भर मवेशी असमय काल का ग्रास बच चुके हैं। वहीं महिला प्रदर्शनकारी तोषी देवी ने बताया कि खेतों में मवेशियों की पशुशाला होने के कारण दिन में तीन बार उन्हें वहां आना पड़ता है। दूषित पानी में से होकर पशुशाला तक जाने के कारण कई महिलाओं को पैर में चर्म रोग हो गए हैं। इसका वे कई-कई महीनों से उपचार करवा रही हैं लेकिन कोई लाभ नहीं हो रहा है।
विज्ञापन


प्रदर्शन में शामिल वरिष्ठ नागरिक मदन लाल ने कहा कि खुले में केमिकल युक्त पानी किसी विशेष इकाई से छोड़ा जा रहा है, जो यहां लोगों के पालतू मवेशियों के साथ कुत्तों की मौत का कारण बन रहा है। इसकी उन्हें जानकारी नहीं है लेकिन इसकी जांच भी प्रदूषण नियंत्रण विभाग द्वारा नहीं की जा रही है और न ही ऐसे दूषित पानी को निकालने के लिए कोई सुरक्षित नाले का ही निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर विभाग ने गांव के लोगों की सुरक्षा को देखते हुए इस दूषित पानी के प्रबंधन के लिए कोई कदम नहीं उठाया तो उसे लोगों के बड़े आक्रोश का सामना करने के लिए तैयार रहना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed