{"_id":"68e80b1ee424741cae01a35d","slug":"hiranagar-news-court-complex-news-kathua-news-c-201-1-knt1008-124972-2025-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: इसी साल बनेगा नया कोर्ट काॅम्प्लेक्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: इसी साल बनेगा नया कोर्ट काॅम्प्लेक्स
Fri, 10 Oct 2025 12:51 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Fri, 10 Oct 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
- ऑपरेशन सिंदूर के दौरान मजदूरों के घर लौटने और खराब मौसम से लगा दो महीने का अतिरिक्त समय
- परिसर में इसी सप्ताह पूरा किया जाएगा तारकोल बिछाने का काम
हीरानगर। कस्बे में समाधियां स्थल के नजदीक बन रही कोर्ट कॉम्प्लेक्स की नई इमारत का काम इसी साल दिसंबर खत्म होने से पहले पूरा हो जाएगा। करीब 10 कनाल भूमि पर बन रहा यह कॉम्प्लेक्स आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा।
चार मंजिला इमारत की आखिरी छत तक छोटे वाहन से पहुंचने के लिए रैंप की व्यवस्था रहेगी। इसके अलावा वकीलों के लिए चैंबर और यहां आने वाले लोगों के लिए वेटिंग हॉल की भी व्यवस्था होगी। 10 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे इस कॉम्प्लेक्स से न सिर्फ लोगों को सुविधा मिलेगी बल्कि कस्बे की खूबसूरती को भी चार चांद लगेंगे। इसका निर्माण कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया है। इसी सप्ताह इसके परिसर में तारकोल बिछाने का काम किया जाएगा और यह साल खत्म होने से पहले ही इसका निर्माण कार्य पूरा होगा। हालांकि पहले यह कार्य सितंबर में पूरा होना था लेकिन ऑपरेशन सिंदूर के दौरान प्रवासी मजदूरों के घर लौटने और हाल ही में भारी बारिशों के कारण निर्माण कार्य पूरा होने में करीब दो महीने की देरी हुई है।
कॉम्प्लेक्स का निर्माण कार्य 2022 में शुरू हुआ था जिसका काम अब जल्द ही पूरा होने जा रहा है। लोगों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए हर तरह की व्यवस्था की गई है। यह कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया है और यह साल खत्म होने से पहले इसका निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। यह कस्बे के लिए बहुत बड़ी सौगात है।
विज्ञापन
- विजय शर्मा, विधायक।