{"_id":"57eaca984f1c1b653b57535c","slug":"highway-jam-for-power-in-kathua","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली समस्या के विरोध में हाईवे जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली समस्या के विरोध में हाईवे जाम
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
Updated Wed, 28 Sep 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
हाईवे जाम
- फोटो : logo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन दिन से बिजली संकट से परेशान चड़वाल और आसपास के ग्रामीणों का गुस्सा विभाग के खिलाफ मंगलवार को फूट पड़ा। लोगों ने चड़वाल मोड़ पर हाईवे जाम कर जमकर नारेबाजी की। करीब एक घंटे तक हाईवे जाम होने के कारण दोनों ओर वाहनों की लाइन लग गई।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे रोमी शर्मा ने कहा कि पिछले तीन दिनों से चड़वाल, छपाकी, लड़वाल, बीरुचक, टांडा गांव में बिजली नहीं आ रही है। तीन दिन पहले दियालाचक में ट्रक की टक्कर से तीन खंभे टूट गए थे। इसी कारण से इस गांवों में बिजली सेवा प्रभावित हुई थी, लेकिन तीन दिन बीत जाने के बाद भी बिजली सेवा बहाल नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जब लाइनमैन और जेई से बात की गई तो उन्होंने बताया कि अभी तक खंभे नहीं लगाए जा सके हैं। प्रदर्शनकारियों में शामिल कमल शर्मा, राजेश शर्मा, अमन सिंह, शिवनंदन जसरोटिया ने कहा कि पिछले तीन दिन से बिजली विभाग तीन खंभे नहीं लगा पाया।
विज्ञापन
इसी से पता चलता है कि विभागीय अधिकारी कितनी गंभीरता से अपना कार्य कर रहे हैं और कर्मचारी किस प्रकार लोगाें की सेवा में जुटे हैं। उन्हाेंने कहा कि पिछले तीन दिनों में कई बार विभाग से बिजली सेवा बहाल करने के लिए कोई विकल्प तलाशने के लिए भी कहा, लेकिन विभाग ने इस ओर भी कोई ध्यान नहीं दिया। एक घंटे तक हाईवे जाम होने से मार्ग के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई।
मौके पर आए चौकी प्रभारी ने लोगों को शांत करवाने का प्रयास किया, लेकिन लोग विभाग के अधिकारी से आश्वासन मिलने की बात पर अड़े रहे। अंत में फोन पर विभाग के अधिकारी से बात करवाई गई और बुधवार शाम तक बिजली समस्या के समाधान के आश्वासन पर लोगों ने हाईवे यातायात के लिए खोला।