फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   health news

Kathua News: डेंगू के नौ नए मामले आने के साथ आंकड़ा पहुंचा डेढ़ सौ

विज्ञापन
health news
कठुआ। जिले में लगातार डेंगू के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। वीरवार को जिले में 10 और नए मामले आने के बाद अब जिले में डेंगू के पाए गए मरीजों की संख्या 151 हो गई है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार अब डेंगू के पाॅजिटिव मामलों में 87 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 60 पॉजिटिव मरीजों में 10 मरीजों को जीएमसी कठुआ में, जबकि शेष को घर पर ही उपचार दिया जा रहा है। चार अन्य अपना उपचार करवाने के लिए जम्मू कश्मीर से बाहर गए हैं।
विज्ञापन

ताजा मामले में हीरानगर से तीन, कठुआ शहर से छह और एक नगरी से सामने आया है। इसमें एक महिला भी शामिल है। नए मामलों के आने के बाद जिला मलेरिया अधिकारी सोहन लाल ने शहर से सटे गांव खरोट का दौरा किया। वहां उन्हाेंने विभाग की टीम के कामकाज की समीक्षा की गई और गांव में लोगों की सेहत का हाल जाना। उन्होंने बताया कि मौजूदा समय में इस गांव में डेंगू का एक मात्र पॉजिटिव मरीज है लेकिन इसे भी गंभीरता नहीं लिया जा रहा है क्योंकि जिले में पहला डेंगू का मामला आने के बाद ही विभाग लगातार लोगों को जागरूक करने के साथ प्रभावित क्षेत्र में डेंगू के लारवा को मारने वाली दवा कर छिड़काव कर रहा है लेकिन इसके बाद भी मामले सामने आने का मुख्य कारण लोगों का इसके प्रति गंभीर नहीं होना है। लोगों को खुद रिहायशी इलाकों के आसपास जमा होने वाले पानी का ध्यान रखना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, स्वास्थ्य विभाग की चार अलग-अलग टीमें दिनभर शहर के वार्ड 12 और 13 में लोगों को डेंगू से बचाव के लिए जागरूक करती रहीं। इस दौरान लोगों को अपने घरों के आसपास किसी भी तरह के पानी को जमा न होने देने की अपील की गई। टीम ने डेंगू प्रभावित इलाकों में एंटी लारवा दवा का छिड़काव भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed