{"_id":"6793e96dda0b359277072d42","slug":"full-dress-rehearsal-of-republic-day-parade-kathua-news-c-201-1-knt1006-116853-2025-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: फुल ड्रेस रिहर्सल में दिखा देशभक्ति का जज्बा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: फुल ड्रेस रिहर्सल में दिखा देशभक्ति का जज्बा
विज्ञापन
कठुआ के जिला स्पोटर्स स्टेडियम में फुल ड्रेस रिहर्सल
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। देश के 76वें गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर फुल ड्रेस रिहर्सल का आयोजन किया गया। जिला स्तरीय मुख्य समारोह स्थल खेल स्टेडियम में भी ये रिहर्सल हुई। इसमें अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त (एडीडीसी) सुरिंदर मोहन ने तिंरगा फहराया और सलामी ली। फुल ड्रेस रिहर्सल में देशभक्ति का जज्बा नजर आया।
जम्मू-कश्मीर पुलिस, सीआरपीएफ, वन सुरक्षा बल, एनसीसी कैडेटों की टुकड़ियों और पुलिस बैंड के गठन से तैयार किया गया शानदार मार्च पास्ट प्रस्तुत किया गया। वहीं विद्यार्थियों ने देशभक्ति, सांस्कृतिक परंपराओं और लोक नृत्यों पर आधारित शानदार प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम में रंग भर दिया जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। अपने संबोधन में एडीडीसी ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमारे राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता को बनाए रखने के लिए हमारे समर्पण को मजबूत करने का एक सार्थक अवसर है। उन्होंने युवा छात्रों को उच्च लक्ष्य रखने और अपने सपनों को प्राप्त करने के लिए लगन से काम करने के लिए प्रोत्साहित किया।
उन्होंने भारत को विकसित राष्ट्र बनने के लक्ष्य को साकार करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया। सभी से आगामी कार्यक्रम में देशभक्ति की भावना के साथ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का आग्रह किया ताकि इसकी भव्य सफलता सुनिश्चित हो सके। एडीडीसी ने अधिकारियों, स्कूली बच्चों और जनता से समारोह में बड़ी संख्या में भाग लेने और राष्ट्रीय अवसर को उत्साह और जोश के साथ मनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान एडीसी कठुआ रंजीत सिंह, एएसपी कठुआ राहुल नाढ़क, सीपीओ कठुआ रंजीत ठाकुर, एसीआर कठुआ विश्व प्रताप सिंह सहित विभिन्न विभागों के जिला प्रमुख मौजूद रहे।